जनवाणी संवाददाता |
नजीबाबाद: शिवरात्रि के पर्व पर आरसी पुरम स्थित शिव मंदिर पर भगवान शिव का रुद्राभिषेक 21 जोड़ों के साथ वैदिक मंत्रोचार के साथ किया गया।
रुद्राभिषेक के बाद शिव चालीसा का पाठ किया गया व का भंडारे का कार्यक्रम हुआ , जिसमें दूर-दूर से आकर लोगों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। प्रसाद ग्रहण करने के बाद भगवान भोलेनाथ से विश्व शांति के लिए प्रार्थना की । कार्यक्रम का आयोजन शिव मंदिर सेवा समिति की ओर से किया गया । इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा मोर्चा के जिला मंत्री रितेश सैन ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से समाज में एकजुटता का भाव पैदा होता है।
कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष ऋषिपाल सिंह, अनिल, अर्जुन सिंह, महिपाल सिंह, तरुण, विष्णु कुमार, शरद, डॉ प्रमिला, नंदराम, राजेंद्र, धर्मपाल आदि ने अपना पूर्ण सहयोग दिया।

