Tuesday, March 3, 2026
- Advertisement -

पुलिस ने गावों में किया फ्लैग मार्च

जनवाणी संवाददाता |

बिनौली: होली पर्व व पंचायत चुनाव के मद्देनजर शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए बिनौली पुलिस ने आर आर एफ के जवानों के साथ क्षेत्र के संवेदनशील गांवों में फ्लैग मार्च किया। जहां उन्होंने अराजक तत्वों को कार्रवाई की चेतावनी दी और चुनाव के दौरान शांति बनाए रखने की अपील की।

आगमी पंचायत चुनाव व होली पर्व को लेकर  प्रशासन व पुलिस के अधिकारी शांति पूर्ण चुनाव कराने की तैयारियां पूरी करने में जुटे है। जिसके चलते मंगलवार को इंस्पेक्टर बिनौली देवेश कुमार सिंह, चौकी इंचार्ज बिनौली धनवीर सिंह के निर्देशन में आरएएफ के जवानों ने बिनौली, पिचोकरा, जिवाना, दादरी,  समेत कई गांव में फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च के दौरान इंस्पेक्टर ने कहा कि होली पर्व व  पंचायत चुनाव में गड़बड़ी करने वालों पर पुलिस की नजर रहेगी। संवेदनशील गांवो में हर समय पुलिस फोर्स का पहरा रहेगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...

UP: यूपी के उन्नाव में भीषण सड़क दुर्घटना, 31 यात्री घायल, तीन की मौत

जनवाणी ब्यूरो । यूपी: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर रविवार देर रात...
spot_imgspot_img