- मंडलायुक्त ने की जन चौपाल में जिम बनाने की घोषणा
जनवाणी संवाददाता |
बड़ौत: अब बागपत के बिजरौल गांव में बनेगा प्रदेश का पहला महिला ओपन जिम। यह घोषणा मेरठ मंडलायुक्त ने बिजरौल गांव में जन चौपाल के दौरान की। जल्द ही इस महत्वपूर्ण बिंदु पर कार्य भी शुरू हो जाएगा, इसका आश्वासन डीएम ने दिया।
तेजी से भागती जिंदगी में तनाव बढ़ता जा रहा है। आज किसी के पास खुद के लिए भी वक्त नहीं है। ऐसे में खुद को फिट रखने के लिए शहर की महिलाएं व युवतिया भी अब जिम जाकर पसीना बहा रही हैं। घरेलू काम में व्यस्त रहने वाली महिलाएं भी अब अपनी सेहत का ध्यान रखने लगी है। वे सुबह मॉर्निग वॉक के साथ ही जिम भी जाती है। वैसे तो हर जगह ओपन जिम मौजूद हैं जहां पर पुरुषों के साथ महिलाएं भी जिम करती हैं।
उत्तर प्रदेश में केवल महिलाओं के लिये ओपन जिम मौजूद हो। अब जल्द ही बागपत के बिजरौल गांव में महिला जिम बनने जा रहा है। यह घोषणा मंगलवार को बिजरौल गांव में आयोजित जन चौपाल के दौरान मेरठ मंडलायुक्त सुरेंद्र सिंह द्वारा मंच से की गई।जन चौपाल में मौजूद सभी महिलाओं व पुरषों ने तालियों की गड़गड़ाहट से इस घोषणा का स्वागत किया। दरअसल, जन चौपाल के दौरान युवाओं ने गांव में जिम बनाये जाने की मांग की थी, इस बीच गांव की रहने वाली प्रियंका पत्नी सीटू ने मंडलायुक्त से मांग कर डाली कि यह जिम महिलाओं के लिएबनाया जाए।
प्रियंका का कहना था कि गांव से उसके अलावा काफी महिलाये जिम करने बड़ौत जाती है। प्रियंका की यह बात सुनकर मंडलायुक्त बेहद खुश हुए और उन्होंने घोषणा कर डाली की मिशन शक्ति अभियान के तहत प्रदेश का पहला महिला ओपन जिम बिजरौल गांव में ही बनाया जाएगा।
जिलाधिकारी राजकमल यादव ने भी महिला जिम को जल्द बनाये जाने की घोषणा की।

