Thursday, April 23, 2026
- Advertisement -

भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष के घर लाखों की चोरी

  • मटिया महल में भी हुई सनसनीखेज चोरी

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: नगर कोतवाली क्षेत्र में चोरों ने एक ही रात में दो अलग-अलग स्थानों पर चोरी की वारदात को अंजाम देकर सनसनी फैला दी। भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष और मशहूर उद्यमी के घर पर में हुई चोरी की वारदात में लाखों की चोरी हो गयी। वहीं मटिया महल क्षेत्र में भी होजरी कारोबारी के घर पर धावा बोल चोरों ने लाखों की नकदी और जेवरात पर हाथ साफ कर दिया।

नगर कोतवाली पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है। नगर कोतवाली क्षेत्र में हुई दो अलग अलग चोरी की घटनाओं में से पहला मामला भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष और मशहूर उद्यमी एवं सीनियर सिटीजन वैलफेयर सोसायटी के संस्थापक ज्वालानगर निवासी केएल अरोड़ा के घर में हुआ।

केएल अरोड़ा ने बताया कि सोमवार की रात भतीजे की शादी का फंक्शन होने के कारण पूरा परिवार समारोह में गया था। मंगलवार की सुबह वह जब घर लौटे तो मकान का दरवाजा खुला मिला। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था और बेडरूम, अलमारी व लॉकर के ताले टूटे पड़े पड़े थे।

सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखने पर पता चला कि घर के नौकर दिनेश ने रात के समय करीब डेढ़ बजे बेडरूम,अलमारी और लॉकर के ताले तोड़कर तीन लाख रुपये की नकदी और करीब 37 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिये है और फरार हो गया।

सूचना पर नगर कोतवाली इंस्पेक्टर पंकज पंत मयफोर्स मौके पर पहुंच गये और अधिकारियों को घटना से अवगत कराया।इसके बाद डॉग स्कवायड और फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर छानबीन की गई है।मामले को लेकर केएल अरोड़ा ने बताया कि पिछले साल घर पर खाना बनाने के लिए दिनेश को नोकरी रखा था।

वह नेपाल का रहने वाला है, उसे उनके पुराने नौकर ने रखवाया था। घटना के बाद से पुराना नौकर भी फरार है। पुलिस का कहना था कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

मटियामहल में होजरी कारोबारी के पर चोरों का धावा

चोरी की दूसरी घटना भी नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मटियामहल निवासी शहजाद हौजरी कारोबारी के घर में हुई। शहजाद का परिवार 11 मार्च से मलेरकोटला पंजाब शादी में गया हुआ था। मंगलवार की सुबह कारोबारी की माता कौसरजहां घर लौटी तो मकान के ताले टूटे मिले। अंदर जाकर देखा तो सामार बिखरा हुआ था। कौसरजहां ने बताया कि चोर घर से नगदी और लाखों रुपये के जेवरात पर हाथ साफ कर गए। अभी जेवरात कीमत और नगदी का आंकलन किया जा रहा है। नगर कोतवाली पुुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की।

क्या बोले अधिकारी

सहारनपुर नगर कोतवाली क्षेत्र में एक ही रात में दो अलग-अलग स्थानों पर हुई चोरी की घटना से लोगों में दहशत है। चोरों ने दोनों घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस की रात्रि गश्त की पोल खोल दी है। घटनाओं के संबंध में एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह का कहना था कि मामलों की जांच की जा रही है। चोरी की दोनों घटनाओं की जांच पड़ताल कर जल्द ही खुलासा किया जाएगा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP Board Result 2026: आज ख़त्म होगा लाखों छात्रों का इंतज़ार, घोषित होंगे 10th-12th के परिणाम

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉट कॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक...

Delhi News: सनसनीखेज मामला, IRS अधिकारी की बेटी की घर में हत्या, घरेलू सहायक पर शक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दक्षिणी दिल्ली के अमर कॉलोनी...

खरगे के बयान पर सियासी संग्राम, भाजपा ने चुनाव आयोग का खटखटाया दरवाजा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का...
spot_imgspot_img