- पुलिस ने अकरम को किया गिरफ्तार, दो बदमाश हो गए फरार
जनवाणी संवाददाता |
बेहट: एसओजी और कोतवाली पुलिस तथा क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के दौरान एक शातिर बदमाश को धर दबोचा। इस दौरान बदमाशों ने फायरिंग की। जवाब में पुलिस ने गोलियां दागीं तो एक बदमाश घायल हो गया। उसके पैर में गोली लगी। जबकि उसके दो साथी भाग गए। घायल बदमाश को उपचार के लिए सीएचसी बेहट में भर्ती कराया गया है। पकड़े गए बदमाश के पास से एक तमंचा 315 बोर, तीन जिंदा कारतूस और तीन खोखा कारतूस तथा बिना नंबर की एक अपाचे मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है।
मंगलवार को कोतवाली क्षेत्र के गांव नानोली रोड पर क्राइम ब्रांच एवं कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने चेकिंग अभियान चला रखा था। तभी बाइक पर सवार तीन लोगों को पुलिस में रुकने का इशारा किया। पुलिस को देख बदमाशों ने भागने की कोशिश की जिसके बाद पुलिस ने उनका पीछा किया। इसी दौरान पुलिस की बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गई।
मुठभेड़ में गांव टोडरपुर निवासी अकरम पुत्र नौशाद के पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया। जबकि उसके साथ अन्य दो साथी मौके से फरार होने में कामयाब रहे। पुलिस ने घायल बदमाश को हिरासत में लेते हुए उसके पास से एक अवैध तमंचा 315 बोर तीन जिंदा कारतूस तीन खोखा कारतूस एक बिना नम्बर की अपाची मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस ने घायल बदमाश को इलाज के लिए सीएचसी बेहट में भर्ती कराया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिलाअस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। पकड़े गए बदमाश के खिलाफ थाना चिलकाना एवं थाना बेहट में संगीन धाराओं मे कई मुकदमे दर्ज हैं जिनमें वह वांछित भी चल रहा था।
गिरफ्तार करने वाली टीम में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बेहट राजकुमार शर्मा, उपनिरीक्षक पवन कुमार उज्जवल, स्वाट टीम प्रभारी जयवीर सिंह प्रभारी अभीसूचना विंग अजय गौड़ प्रभारी सर्विलांस अजब सिंह कांस्टेबल बिट्टू कुमार कपिल कुमार आदि शामिल रहे।

