Thursday, April 23, 2026
- Advertisement -

जिलाधिकारी के बालाजी ने किया गौशाला का निरीक्षण

  • खामियां मिलने पर जताई नाराजगी
  • सीसी रोड,कमरा बनवाने के लिए जिलाधिकारी ने फंड जारी किया

जनवाणी संवाददाता |

रोहटा: मंगलवार को जिलाधिकारी के बालाजी ने रोहटा क्षेत्र में उकसिया गांव में बनी गौशाला का औचक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी को दौरे को देखते हुए ब्लॉक के अफसरों में हड़कंप मचा रहा और जिलाधिकारी के गौशाला पहुंचने की सूचना पर उल्टे पांव अफसर दौड़ पड़े।हालांकि इस दौरान के बालाजी ने गौशाला का निरीक्षण करते हुए खामियां मिलने पर नाराजगी जाहिर की,तो वहीं दूसरी ओर गौशाला में पशुओं के शैड रास्ता आदि के लिए फंड भी रिलीज कर दिया है।

मंगलवार की दोपहर जिलाधिकारी के बालाजी अचानक से लाव लश्कर के साथ रोहटा क्षेत्र के उकसिया गांव के जंगल में बनी स्थाई गौशाला में पहुंचे, जहां जिलाधिकारी के काफिले को देखकर गौशाला में मौजूद सेवादारों में हड़कंप मच गया।आनन-फानन में इधर-दौड़ने लगे।

जिलाधिकारी गेट खुलवा कर गौशाला के अंदर पहुंचे तो उन्हें गौशाला में कुछ खामियां भी मिली। जिन पर उन्होंने वहां मौजूद गौ रक्षकों से नाराजगी जाहिर करते हुए उन्हें सुधारने के निर्देश भी दिए। हालांकि कुछ देर बाद जिलाधिकारी के गौशाला पहुंचने की खबर जैसे ब्लॉक के अफसरों को मिली तो खंड विकास अधिकारी से लेकर ग्राम पंचायत सतीश सचिव एडीओ पंचायत आदि तमाम अफसर उल्टे पांव गौशाला की ओर दौड़ लिए।

लगभग आधे घंटे तक जिलाधिकारी के बालाजी ने गौशाला का औचक निरीक्षण किया तथा खामियां मिलने पर नाराजगी जाहिर करते हुए उन्हें सुधारने के निर्देश दिए साथ ही जिलाधिकारी के बालाजी ने छोटे पशुओं के लिए अलग से शैड बनाने चौकीदार के लिए कमरा बनवाने व मुख्य मार्ग से गौशाला तक रास्ते का निर्माण करके सीसी रोड बनवाने के आदेश देते हुए अवर अभियंता को मौके पर बुलाकर स्टीमेट बनवाया और रिलीज कर के निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी के बालाजी को मौके पर देखकर ब्लॉक के कर्मचारियों के हाथ पैर फूल रहे और पसीने छूट गए। हालांकि जिलाधिकारी के बालाजी के द्वारा सकुशल निपटने के बाद अफसरों ने राहत की सांस ली। जिलाधिकारी के बालाजी उसके बाद मेरठ वापस लौट गए। हालांकि इससे पूर्व उनका ब्लॉक मुख्यालय का निरीक्षण करने का प्रोग्राम था लेकिन उन्हें अंतिम क्षणों में बदल दिया।

जिसके बाद अफसरों ने राहत की सांस ली कुल मिलाकर जिलाधिकारी के बालाजी के औचक निरीक्षण में गौशाला में मामूली खामियां मिली जहां पशु पानी पीने आदि तथा धूप आदि से बचाकर नहीं रखा गया था। जिसे लेकर नाराजगी जाहिर की और आगे से व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

इस संबंध में खंड विकास अधिकारी राजीव वर्मा ने बताया कि जिलाधिकारी की ओर से लाखों रुपए की लागत से होने वाले विकास कार्य को हरी झंडी दे दी गई है तथा एस्टीमेट बनाकर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं के रिजल्ट जारी, आधिकारिक वेबसाइट पर देखें परिणाम

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और...

West Bengal: कुमारगंज में भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु सरकार पर हमला, सियासी माहौल गर्म

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में जारी चुनावी...

Fuel Price: सरकार ने पेट्रोल-डीजल बढ़ोतरी की खबरों को किया खारिज, बताया अफवाह

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दि​क स्वागत...
spot_imgspot_img