Friday, March 6, 2026
- Advertisement -

खाद्य सुरक्षा विभाग की हर्रा में छापेमारी, सैंपलिंग

  • टीम को देखकर दुकानें बंद कर भाग खड़े हुए दुकानदार

जनवाणी संवाददाता |

सरूरपुर: खाद्य सुरक्षा विभाग के अफसरों ने मंगलवार को टीम के साथ कस्बा हर्रा खिवाई में दुकानों पर छापेमारी करते हुए सैंपलिंग की। हालांकि इस दौरान टीम को देखकर दुकानदारों में हड़कंप मच गया और बाजार बंद कर दुकानदार भाग खड़े हुए। वहीं दूसरी ओर टीम ने बताया कि यह अभियान होली के पर्व तक लगातार जारी रहेगा।

मंगलवार को खाद्य सुरक्षा विभाग के फूड इंस्पेक्टर सुनील कुमार अपनी टीम के साथ कस्बा हर्रा में मेन रोड पर चल रहे मदीना होटल पर पहुंचे। जहां उन्होंने होटल पर छापेमारी करते हुए शैंपीलिंग की। इस दौरान टीम के सदस्यों ने विरोध के बावजूद लाल मिर्च का सैंपल इन भर लिया।इसके बाद टीम ने कस्बे के ही हरा में यूसुफ पुत्र रिफाकत की मिठाई की दुकान पर भी छापेमारी करते हुए मिठाई के नमूने लिए।

हालांकि इस दौरान टीम की सूचना लीक होने के बाद ज्यादातर दुकानदार दुकानें बंद करके मौके से भाग खड़े हुए। इसे लेकर कस्बे के अधिकतर दुकाने व बाजार बंद हो गए। वहीं दूसरी ओर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कस्बा खिवाई में भी छापेमारी की,लेकिन यहां भी दुकानदार टीम को देखकर मौके से दुकानें बंद करके भाग खड़े हुए। इस संबंध में खाद्य सुरक्षा विभाग के अफसर सुनील कुमार ने बताया कि होली पर्व के मद्देनजर छापेमारी का काम बदस्तूर अभी जारी रहेगा।

वहीं दूसरी ओर टीम ने बताया कि मिलावटी खाद्य सामग्री में मिलावट करने वाले दुकानदारों की सूची बनाकर उन्हें चिन्हित करके छापेमारी की जाएगी। उन्होंने बताया कि किसी भी मिलावट खोर को बख्शा नहीं जाएगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Jagdalpur: नक्सलियों को लगा झटका, नेपाल से गणपति गिरफ्तार, 15 नक्सली दे सकते हैं आत्मसमर्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नक्सलियों के मस्तिष्क और रणनीतिक...

‘हमारे घर तक आ गई जंग’, पश्चिम एशिया संकट पर राहुल ने पीएम मोदी से पूछा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में...

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई इंसानियत, दुबई फंसे लोगों को मदद का दिया भरोसा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img