जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बेसिक शिक्षा को सुधारने के लिए विभिन्न प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में नगर शिक्षा क्षेत्र से संबंधित प्राथमिक विद्यालय में साल भर तक आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में बेहतरीन कार्य कर अपनी प्रतिभा का परिचय देने वाले शिक्षक एवं विभिन्न छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि दक्षिण विधायक डॉ सोमेंद्र तोमर एवं कैंट विधायक सत्य प्रकाश अग्रवाल, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सतेंद्र कुमार, नगर शिक्षा अधिकारी एसके गिरी उपस्थित रहे।

