जनवाणी ब्यूरो |
मुजफ्फरनगर: योगी सरकार के शानदार 4 वर्ष पूर्ण होने एवं विधायक के रूप में पांच वर्ष पूर्ण होने पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मुख्य उपलब्धियां गिनाई।
नगर विधायक एवं प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने विधायक के रूप में पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा करने एवं योगी सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर मुख्य उपलब्धियाँ गिनाई। उन्होंने बताया कि पूर्ववर्ती सरकारों में गुंडाराज, भ्रष्टाचार अपनी चरम सीमा पर था, जिसे योगी सरकार ने जड़ से खत्म कर दिखाया है।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने अयोध्या में दीपावली एवं वृंदावन में होली मनाकर देश को अपनी संस्कृति एवं सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण का संदेश दिया है। ये उन्हीं के कुशल नेतृत्व में संभव हो पाया है कि आज प्रदेश पर्यटन स्थलों, राष्ट्रीय महत्व के स्मारकों, सांस्कृतिक विरासत स्थलों की सुरक्षा, संरक्षण के प्रति संवेदनशील हुआ है। मंत्री कपिल देव ने कहा कि आज प्रदेश के अंदर सामाजिक सुरक्षा का माहौल है।
उन्होंने कहा कि पहले कई-कई घंटों तक बिजली गुल हो जाती थी वहीं अब लगातार 24 घंटें बिजली उपलब्ध है। इन्वेस्टर्स समिट पर प्रकाश डालते हुए मंत्री कपिल देव ने कहा कि पहले गुंडागर्दी के चलते उद्यमी अपने उद्योगों को छोडकर भागने को तैयार रहते थे, आज प्रदेश का वातावरण निवेश करने योग्य बना है और दूर-दराज के उद्यमी यहाँ अपनी फैक्ट्री, उद्योग लगाने को पंक्तिबद्ध हैं।
कपिल देव ने बताया कि चाहे महिला सशक्तिकरण की बात हो, आत्मसम्मान, सुरक्षा या समानता की बात हो, योगी सरकार ने अपने वादे पूरे किये हैं। प्रधानमंत्री मोदी के संकल्प आत्मनिर्भर भारत को आगे बढाने की दिशा में प्रदेश सर्वोच्च शिखर पर बना हुआ है। उन्होंने कहा कि ओडीओपी योजना के अंतर्गत स्थानीय उत्पादों को बढावा देकर मुख्यमंत्री की विकासोन्मुखी नीति ने प्रदेश की आर्थिक स्थिति में अभूतपूर्व प्रगति की है।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी केस्वच्छता अभियान को गंगा यात्रा का रूप देकरपूरे देश में स्वच्छता और सफाई को लेकर जागरूकता बढी है। मंत्री ने बताया कि किसान ऋण मोचन योजाना, अनुदानों पर कृषि यंत्रों की उपलब्धता से प्रदेश के किसानों को सुविधा व राहत मिली है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने हाईवे, गंगा एक्सप्रेसवे, गड्ढामुक्त सडकों की योजनाओं से समाज के प्रत्येक वर्ग को लाभान्वित किया है।

