Saturday, February 14, 2026
- Advertisement -

नकली शराब गिरोह सक्रिय, दो गिरफ्तार

  • आवास विकास के फ्लैट्स में चल रही थी फैक्ट्री

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: पंचायत चुनाव नजदीक आते ही अवैध शराब के कारोबार ने जोर पकड़ लिया है। बात करें अगर मेरठ की तो मेरठ में आज आबकारी विभाग ने नकली शराब बनाने वाली एक फैक्ट्री का पदार्फाश कर दिया। रॉयल स्टैग, मैकडॉवेल, ओल्ड मॉग, करीना समेत देसी और इंग्लिश शराब के कई ब्रांड शहर के मेडिकल थाना क्षेत्र में नकली बनाए जा रहे हैं। आबकारी विभाग ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है।

19 20

मेडिकल क्षेत्र के आवास विकास के फ्लैट के बंद पड़े फ्लैट्स में नकली शराब बनाने की फैक्ट्री चल रही थी। इस फैक्ट्री में करीब 10 लाख की मशीनरी बरामद हुई है। इसके साथ ही स्प्रिट, रेफर, बोतल, ढक्कन समेत कई अन्य सामग्री भी बरामद हुई है। यह लोग आॅन डिमांड शराब तैयार करते थे।

देसी और अंग्रेजी शराब के कई ब्रांड नकली बनाने में यह लोग माहिर थे। फिलहाल आबकारी विभाग के छापे के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। भारी मात्रा में स्प्रिट, ब्रांडेड कंपनियों की नकली बोतल, ढक्कन, रैपर की गिनती अभी चल रही है।

हालांकि आबकारी विभाग इस बात की भी जांच कर रहा है कि इन लोगों के साथ और कौन-कौन लोग शामिल हैं। साथ ही यह शराब कहां-कहां सप्लाई करते थे। तमाम ऐसे सवाल है जिसका जवाब अभी जिसका जवाब जांच के बाद सामने आ सकेगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: योगी सरकार का बड़ा ऐलान, तीन श्रेणी की पेंशन में बढ़ोतरी, अब मिलेगा 1500 रुपये

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...
spot_imgspot_img