Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

कोरोना: पंजाब में 31 मार्च तक स्कूल बंद, जानिए पूरी खबर ?

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: पंजाब में कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर सरकार ने स्कूलों को 31 मार्च तक बंद रखने का फैसला किया है। कोरोना की स्थिति पर सीएम की समीक्षा बैठक में यह फैसला लिया गया। इसके साथ ही सिनेमाघरों और शॉपिंग मॉल में भी लोगों की आवाजाही को सीमित कर दिया गया है।

सिनेमा घरों में दर्शकों की संख्या 50 फीसदी रहेगी और शॉपिंग मॉल में एक ही समय में 100 से अधिक लोगों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसके अलावा अगले सप्ताह से हर शनिवार को सुबह 11 से 12 बजे तक कोविड के कारण जान गंवाने वालों की याद में एक घंटे मौन रखा जाएगा। इस दौरान सड़कों पर वाहनों की आवाजाही रोक दी जाएगी।

प्रदेश में कोरोना के कारण हालात विकट होते जा रहे हैं। पंजाब में कोरोना के कारण गुरुवार को 32 मरीजों की मौत हो गई जबकि बीते 24 घंटे में 2387 नए केस सामने आए। राज्य में महामारी से मरने वालों की कुल संख्या 6204 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, राज्य में इस समय कोरोना के 14366 मरीजों का इलाज चल रहा है। इनमें 274 मरीज ऑक्सीजन और 21 वेंटिलेटर पर हैं।

अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उनका मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा है। इसके बाद बादल निवास के एक रसोइए और उनके बेटे सहित पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल के केयर टेकर में कोरोना पाया गया है।

इसके बाद एहतियातन बड़े बादल गुरुवार को दिल्ली रवाना हो गए थे। हालांकि शुक्रवार को उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल के ओएसडी गुरचरण सिंह ने बताया कि एहतियात के तौर पर बादल दिल्ली गए हैं और करीब दो सप्ताह वहीं बिताएंगे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Holi 2026: क्यों खेलते हैं होली पर रंग? जानें इसके पीछे के सांस्कृतिक कारण

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img