जनवाणी संवाददाता |
मुजफ्फरनगर: अखिल भारत हिंदू महासभा के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को प्रदेश कार्यालय पर बैठक की। इसमें हिंदू महासभा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र वर्मा ने हिंदू महासभा परिवार को बढ़ाते हुए मंडल प्रभारी के रूप में जितेंद्र सिंह को मंडल प्रभारी सहारनपुर मंडल घोषित किया।
इसके अलावा दीपक रोहिल्ला को पश्चिमी उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष, सचिन भार्गव को पश्चिमी उत्तर प्रदेश महामंत्री तथा नगर एवं जिले में अनेक पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि जिला मुजफ्फरनगर में उच्च न्यायालय के निदेर्शानुसार जो साउंड के मानक है, वही साउंड बजना चाहिए, उससे अधिक नहीं।
इस वक्त बच्चों की परीक्षा चल रही है और सुबह जब बच्चे अपनी पढ़ाई करते हैं तो बहुत अधिक आवाज में ध्वनि प्रदूषण होता है, जिससे बच्चों को पढ़ने में परेशानी होती है। अखिल भारत हिंदू महासभा ने प्रदेश सरकार से अनुरोध किया कि उच्च न्यायालय के आदेश के अनुसार ही ध्वनि प्रदूषण हो, उससे अधिक नहीं बजना चाहिए।
इसके बाद अखिल भारत हिंदू महासभा के कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र वर्मा के नेतृत्व में जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचे जहां पर उन्होंने एडीएम वित्त एवं राजस्व को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र वर्मा, प्रदेश महामंत्री अनुज चौधरी, नगर अध्यक्ष विशाल शर्मा, महिला प्रकोष्ठ नगर अध्यक्ष मीनाक्षी शर्मा, छात्र संघ के मंडल अध्यक्ष विकास कुमार, छात्र संघ के मंडल महामंत्री अंकुर पाल एडवोकेट, विनोद शर्मा एडवोकेट, सुभाष आदि शामिल रहे।

