- आरोपी को चोरी करते मौके पर पकड़ा
जनवाणी संवाददाता |
नजीबाबाद: नगर के स्टेशन मार्ग पर मस्जिद में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले युवक को मौके पर रंगे हाथों चोरी करते हुए लोगों ने पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसका चालान कर दिया।
नगर के स्टेशन मार्ग स्थित मस्जिद में एक युवक चोरी के इरादे से पहुंच गया और युवक मस्जिद में रखे दान पात्र से पैसे चोरी करने लगा तभी अचानक वहां ग्राम पहाड़िया थाना आमेर सलमान पुत्र मुस्लिम ने कुछ लोगों के साथ युवक को रंगे हाथों पकड़ लिया।
युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने उसके पास से 520 रूपए बरामद किए। पकड़े गए चोर फैजान पुत्र शमीम निवासी बाजार जामा मस्जिद थाना चांदपुर के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए उसका चालान कर दिया। थाना प्रभारी सत्यप्रकाश सिंह ने चोर के पकड़े जाने की पुष्टि की है।

