जनवाणी संवाददाता |
भूतपुरी: अफजलगढ़ क्षेत्र के गाँव मोहम्मदपुर राजोरी में शिव मंदिर पर शांतिकुंज प्रज्ञा पीठ भज्जावाला व युवा मंडल आसफाबाद चमन के सहयोग से शुक्रवार को पांच कुंडीय गायत्री यज्ञ कराया गया। इससे पूर्व बैंड बाजे के साथ गाँव के गली-मोहल्लों में महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में दर्जनों महिलाओं की सहभागिता रही।
गायत्री प्रज्ञा पीठ के परिव्राजक हरिशंकर वर्मा ने हवन यज्ञ सम्पन्न कराया गया। उन्होंने बताया कि पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ की श्रृंखला में यह मोहम्मदपुर राजोरी में बारहवां यज्ञ वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं आसफाबाद चमन के युवा मंडल ओर समस्त गायत्री परिवार के सहयोग से यज्ञ सम्पन्न कराया गया। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के सभी गाँव मे पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ कराने की योजना है। आगामी 28 मार्च को पांच कुंडीय गायत्री यज्ञ सादकपुर में सम्पन्न कराया जाएगा।

