Monday, April 6, 2026
- Advertisement -

नजीबाबाद में दूध की नकली फैक्ट्री पकड़ी

  • ब्रान्डेड कम्पनी के नाम से मिलावटी दूध पाउडर तैयार करके बेचा जा रहा था
  • पुलिस ने गोदाम से बड़ी मात्रा में मिलावटी पाउडर व खाली रैपर कब्जे में लिए
  • पिता पुत्र को हिरासत में लिया, गोदाम सील किया

जनवाणी संवाददाता |

नजीबाबाद: एक दुग्ध निर्माता कंपनी के अधिकारी व अधिवक्ता की शिकायत पर एसडीएम के नेतृत्व में खाद्य निरीक्षकों की और पुलिस की संयुक्त टीम ने एक व्यापारी के प्रतिष्ठान व आवास पर छापा मारकर लाखों रुपए का दूध पाउडर, दूध पाउडर बनाने के लिए मिलायी जाने वाली सामग्री तथा खाली रैपर आदि बरामद कर सील कर दिए। टीम ने नकली दूध पाउडर निर्माण व बिक्री करने के मामले में पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मुकदमें की तैयारी में है।पुलिस ने गोदाम को सील कर दिया।

51 8

बुधवार को एसडीएम नजीबाबाद परमानंद झा के नेतृत्व में खाद्य निरीक्षकों और पुलिस की टीम ने बाजार कल्लूगंज मोरी क्षेत्र में एक दुकान पर छापा मारा। इस दौरान दुकान पर विशाल गुप्ता पुत्र विजय गुप्ता निवासी मौहल्ला सब्नीग्रान मौजूद था। उक्त टीम के साथ पहुंचे मधूसूदन दुग्ध पाउडर निमार्ता कंपनी के नोएडा से आए सेल्स एक्ज्यूकेटिव जितेन्द्र सिंह तथा कंपनी के अधिवक्ता नीरज पाल ने दुकानदार विशाल गुप्ता से दूध पाउडर की बड़ी खेप खरीदने की बात की।

जिस पर उसने बताया कि बड़ी सप्लाई का काम वह घर से करते हैं। इसके बाद उक्त टीम व्यापारी के पुत्र को साथ लेकर मौहल्ला सब्नीग्रान स्थित विजय गुप्ता पुत्र राम निवास के आवास पर पहुंच गयी। जहां छापामार टीम को जानकारी हुयी कि व्यापारी पारस दूध पाउडर के पैकेट को नीचे की ओर से काटकर उसमें डेस्ट्रीन माल्टा नाम का पाउडर तथा मक्की का आटा मिलाकर पुन: पारस व मधुसूदन कंपनी के दूध पाउडरों के पाउच में पैक कर बेच देते थे। व्यापारी के यहां से काफी मात्रा में मधुसूदन दूध पाउडर के खाली रैपर, 85 कट्टे कैमिकल, 365 कट्टे पारस मिल्क पाउडर तथा खुले हुए पाउच मिले।

52 9

टीम ने घंटों की छानबीन के बाद 28 लाख 27 हजार रूपए के माल व।कैमिकल के बिल मिलने की बात कही है। उक्त टीम ने छापामारी में मिले सभी सामान को सील कर दिया। साथ ही पिता विजय गुप्ता व उसके पुत्र विशाल गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया।

छापामारी करने वाली टीम में पुलिस क्षेत्राधिकारी गजेन्द्र पाल सिंह, नायब तहसीलदार राजीव यादव, कोतवाल सत्य प्रकाश सिंह, खाद्य निरीक्षक रामवीर सिंह व पंकज कुमार तथा बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे। कम्पनी के सेल्स एक्यजूक्यूटिव जितेन्द्र सिंह का कहना है कि उनको शिकायत मिली थी इस पर उन्होंने पहले भी इनसे दूध के बैग खरीद कर जांच कराई थी तो लैब में वह मिलावटी पाए गए थे। जिस पर उन्होंने प्रशासन की मदद से उक्त मामले का भंडाफोड़ किया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Subashini: तमिल टीवी अभिनेत्री सुभाषिनी ने की आत्महत्या, पारिवारिक विवाद बना वजह

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

LPG Crisis: गैस सिलिंडर नहीं मिलेगा! 1 जुलाई से इन घरों में एलपीजी आपूर्ति बंद

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: पाइप्ड नैचुरल गैस (पीएनजी) उपयोग करने...

Share Market: लाल निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 510 अंक गिरा और निफ्टी 22,600 से नीचे

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में युद्ध बढ़ने...
spot_imgspot_img