- ईओ व चेयरमैन के प्रयास के पानी की पाइप लाइन मिली
जनवाणी संवाददाता |
स्योहारा: पालिका अधिशासी अधिकारी एवं पालिकाध्यक्ष के प्रयास से 43 साल बाद मोहल्ले वासियों को सरकारी पानी की पाइप लाइन की सुविधा उपलब्ध हुई है। मोहल्ले वासियों ने पालिकाध्यक्ष व ईओ का आभार व्यक्त किया। स्योहारा पालिकाध्यक्ष अख़्तर जलील एवं अधिशासी अधिकारी एपी पांडे द्वारा नगर के होली के जुलूस से पूर्व रोड का निरीक्षण किया गया एवं तत्काल गड्ढों की मरम्मत के आदेश किये गए।
वार्ड नंबर 25 मोहल्ला तराई में पाइप लाइन जोड़ने के लिए शुरूआत की गई। वार्ड 25 में 43 वर्षों बाद पानी की व्यवस्था शुरू की गई है। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष अख्तर जलील ने कहा कि नगर के वार्ड 25 में लगभग 43 वर्षों से पानी की कोई व्यवस्था नहीं थी।
पालिका द्वारा लोगों की अर्थव्यवस्था और परेशानियों को देखते हुए वार्ड 25 में पाइप लाइन डलवा कर पानी की व्यवस्था शुरू की गई है ताकि लोगों को कोई परेशानी न हो सके। उन्होंने कहा कि आगामी होली के पर्व से पूर्व नगर की समस्त सड़कों की मरम्मत कराई जाएगी।
सड़कों को गड्ढा मुक्त कराया जाएगा ताकि होली के जुलूस में कोई परेशानी न हो। इस मौके पर प्रधान लिपिक देवेंद्र सिंह, मोहम्मद शान, मोहम्मद नौशाद, ओमप्रकाश सिंह, सभासद इकरामुद्दीन नीटू जोशी आदि मौजूद रहे।

