Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

विधायक प्रतिनिधि के खिलाफ दर्ज मुकदमे में लगी एफआर

  • जेई के आरोप के नहीं मिले कोई सुबूत, आरोपों की नहीं हो सकी पुष्टि

जनवाणी संवाददाता |

सरधना: विधायक संगीत सोम के प्रतिनिधि के खिलाफ दर्ज हुए मुकदमे में पुलिस ने चंद घंटों बाद ही एफआर लगा दी है। पुलिस के अनुसार जेई द्वारा शेखर सोम पर लगाए गए आरोपों के कोई सुबूत या गवाह नहीं मिल सके हैं। साक्ष्य के अभाव में जेई द्वारा लगाए गए आरोपों की पुष्टि नहीं हो सकी है। जिसके चलते पुलिस ने इस मुकदमे में एफआर लगाने का काम किया है।

सरधना के छुर गांव स्थित बिजलीघर पर तैनात रहे जेई विवेक मल्ल ने आरोप लगाया था कि विधायक संगीत सोम के प्रतिनिधि शेखर सोम ने कैंप कार्यालय बुलाकर बंद कमरे में उसकी पिटाई की थी। उसको धमकी देते हुए 50 हजार रुपये की मांग की थी। जेई की तहरीर पर पुलिस ने शेखर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। अगले ही दिन क्षेत्र के आधा दर्जन लोगों ने अलग-अलग तहरीर देते हुए जेई पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया था। विधायक प्रतिनिधि के खिलाफ दर्ज हुए मुकदमे में पुलिस ने चंद घंटों बाद ही एफआर लगा दी है।

मुकदमे के आईओ रहे एसएसआई सुभाष सिंह ने साक्ष्यों के अभाव में आरोपी सिध्द नहीं होने की बात कहकर एफआर लगाई है। आईओ को जेई द्वारा लगाए गए आरोप के कोई गवाह या सुबूत नहीं मिल सके। वहीं जेई के खिलाफ आई आधा दर्जन तहरीर पर पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। इस संबंध में इंस्पेक्टर बिजेश कुमार सिंह का कहना है कि मुकदमे में एफआर लगाई गई है। कोई गवाह या सुबूत नहीं मिलने के कारण साक्ष्यों के अभाव में आरोपी सिद्ध नहीं हो सके।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

चंदन, वंदन और जोरदार अभिनंदन

लोकतंत्र भी हिन्दी फिल्मों की तरह है। हिन्दी फिल्में...

एलपीजी पर पैनिक होने की जरूरत नहीं

विरोध के नाम विरोध या सत्ता के लालच में...

युद्ध की बदलती तकनीक

विश्व के सैकड़ों देशों के पास अपनी भूमि की...

LPG: ‘अपने सिलिंडर की डिलीवरी पर भरोसा रखें, अफवाहों पर नहीं’- पेट्रोलियम मंत्रालय

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव...
spot_imgspot_img