Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

निशानेबाजी विश्व कप: दो और स्वर्ण पदक जीते, लेकिन नहीं मिला 16वां ओलंपिक कोटा

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: भारतीय निशानेबाजों ने अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल संघ (आईएसएसएफ) विश्व कप में अपना दबदबा बरकरार रखते हुए शुक्रवार को दो और स्वर्ण पदक हासिल किए लेकिन उसे अब भी ओलंपिक के लिए 16वें कोटे का इंतजार है।

भारत 12 स्वर्ण, सात रजत और छह कांस्य पदक से 25 पदकों के साथ तालिका में शीर्ष पर है। भारत के अनुभवी निशानेबाजों संजीव राजपूत और तेजस्विनी सावंत ने आईएसएसएफ विश्व कप में शुक्रवार को 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस मिश्रित टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।

भारतीय जोड़ी ने उक्रेन के सेरही कुलीश और अन्ना इलिना को 31 – 29 से हराया। यह भारत का 11वां स्वर्ण पदक था। ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर और सुनिधि चौहान ने कांस्य पदक जीता। उन्होंने अमेरिका के तिमोथी शेरी और वर्जिनिया थ्रेशर को 31-15 से मात दी।

इसके बाद स्वप्निल कुसाले, चैन सिंह और नीरज कुमार की भारतीय तिकड़ी ने 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंन में पुरुष टीम के फाइनल में अमेरिका को 47-25 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। विजयवीर सिंधू ने 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल स्पर्धा में रजत पदक जीता।

ओलंपिक कोटा सिर्फ स्वर्ण पदक विजेताओं को मिल रहा है। एस्तोनिया के पीटर ओलेस्क को स्वर्ण पदक मिला। दोनों 40 शॉट के फाइनल में 26 निशाने लगाकर बराबरी पर थे। शूटआउट में पीटर ने पांच में से चार निशाने लगाए जबकि 18 साल के विजयवीर ही निशाना लगा सके।

पुरुष और महिला ट्रैप में सिर्फ एक भारतीय के कायनान चेनाई ही फाइनल में पहुंच सके लेकिन वह उपकरण में खराबी के बाद चौथे स्थान पर रहे, जिससे ओलंपिक कोटा हासिल करने की उनकी उम्मीदों को धक्का लगा।

इससे पहले महिलाओं की ट्रैप स्पर्धा के राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता श्रेयसी सिंह क्वालीफिकेशन में 10वें, मनीषा कीर 12वें और राजेश्वरी कुमारी 13वें स्थान पर रही तो वही पुरुषों में भारत के पृथ्वीराज तोंदाइमन पुरुषों के क्वालीफिकेशन में सातवें जबकि लक्ष्य 17वें स्थान पर रहे।

रैपिड फायर पिस्टल निशानेबाजी में अनीश भानवाला और गुरप्रीत सिंह भी रैंकिंग के आधार पर ओलंपिक कोटा हासिल करने नाकाम रहे। अनीश पांचवें और गुरप्रीत छठे स्थान पर रहे। इससे पहले दिन में राजपूत और सावंत एक समय 1-3 से पीछे थे लेकिन फिर 5-3 से बढ़त बना ली।

इसके बाद भी विरोधी टीम ने वापसी का प्रयास किया लेकिन भारतीय जोड़ी ने उन्हें कामयाब नहीं होने दिया। क्वालीफिकेशन में राजपूत और सावंत 588 अंक लेकर शीर्ष पर रहे थे। दोनों ने 294 अंक बनाए। तोमर और चौहान 580 अंक लेकर चौथे स्थान पर रहे थे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Holi 2026: क्यों खेलते हैं होली पर रंग? जानें इसके पीछे के सांस्कृतिक कारण

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img