जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के पहले चरण की 30 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है।इस चरण में 73 लाख से अधिक मतदाता 191 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी और ममता बनर्जी ने लोगों से रिकॉर्ड मतदान की अपील की।
भाजपा अध्ययक्ष जेपी नड्डा ने लोगों से कोरोना वायरस से बचाव करते हुए मतदान करने की अपील की। इस बीच, बंगाल से हिंसक झड़पों की खबरें आना शुरू हो गई हैं।

टीएमसी का चुनाव अधिकारी पर भाजपा को सपोर्ट करने का आरोप
टीएमसी ने पश्चिम मेदिनीपुर के गारबेटा विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 167 पर वोटरों को अंदर न जाने देने का आरोप लगाया है। पार्टी का आरोप है कि चुनाव अधिकारी भी भाजपा को सपोर्ट कर रहे हैं।
टीएमसी ने भाजपा पर वोटिंग प्रभावित करने का आरोप लगाया
टीएमसी ने झारग्राम और पश्चिम मेदिनीपुर जिले में भाजपा पर वोटिंग प्रभावित करने का आरोप लगाया है।
टीएमसी सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल 12 बजे चुनाव आयोग से मिलेगा
टीएमसी सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल आज दोपहर 12 बजे कुछ गंभीर मुद्दों को लेकर राज्य चुनाव आयोग से मुलाकात करेगा।
Kolkata: A delegation of TMC MPs to meet West Bengal CEO today at 12 noon to "raise some serious concerns", as voting for the first phase of State Assembly elections is underway
— ANI (@ANI) March 27, 2021
सुबह 9 बजे तक 7.72 फीसदी मतदान
चुनाव आयोग के मुताबिक, सुबह 9 बजे तक पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण में 7.72 फीसदी मतदान हुआ।
8.84% and 7.72% voter turnout recorded till 9 am, in the first phase of polling in Assam and West Bengal Assembly elections, respectively: Election Commission of India
(Visuals from a polling centre in Patashpur, East Midnapore District, West Bengal) pic.twitter.com/mi51MHElor
— ANI (@ANI) March 27, 2021
पश्चिमी मिदनापुर में भाजपा कार्यकर्ता का शव मिला
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान जारी है। इस बीच हिंसक झड़पों की खबरें आनी शुरू हो गई हैं। पूर्वी मिदनापुर में फायरिंग हुई, जिसमें दो सुरक्षाकर्मी घायल हो गए हैं। वहीं भाजपा और टीएमसी एक-दूसरे के कार्यकर्ताओं पर मतदाताओं को प्रभावित करने का आरोप लगा रहे हैं। वहीं पश्चिमी मिदनापुर में भाजपा कार्यकर्ता का शव मिलने की खबर आ रही है।
सुवेंदु के भाई को आरोप, मतदातओं को प्रभावित किया जा रहा
टीएमसी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए सुवेंदु अधिकारी के भाई सौमेंदु अधिकारी ने आरोप लगाया कि कुछ स्थानों पर ईवीएम में खराबी देखने को मिल रही है। वहीं बूथ संख्या 149 पर मतदाताओं को मतदान से प्रभावित किया जा रहा है, चुनाव आयोग इस पर गौर करे। उन्होंने कहा कि बाकी जगह शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव जारी है।
Voters being influenced & stopped from voting at booth number 149. Overall polling being held peacefully. EVMs malfunctioning at some locations, it happens in all polls, EC is looking into it: Soumendu Adhikari, BJP leader & brother of Suvendu Adhikari#WestBengalElections2021 pic.twitter.com/zr4zyZbFiZ
— ANI (@ANI) March 27, 2021
सुवेंदु के भाई को आरोप, मतदातओं को प्रभावित किया जा रहा
टीएमसी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए सुवेंदु अधिकारी के भाई सौमेंदु अधिकारी ने आरोप लगाया कि कुछ स्थानों पर ईवीएम में खराबी देखने को मिल रही है। वहीं बूथ संख्या 149 पर मतदाताओं को मतदान से प्रभावित किया जा रहा है, चुनाव आयोग इस पर गौर करे। उन्होंने कहा कि बाकी जगह शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव जारी है।
Voters being influenced & stopped from voting at booth number 149. Overall polling being held peacefully. EVMs malfunctioning at some locations, it happens in all polls, EC is looking into it: Soumendu Adhikari, BJP leader & brother of Suvendu Adhikari#WestBengalElections2021 pic.twitter.com/zr4zyZbFiZ
— ANI (@ANI) March 27, 2021
बांकुरा में शांतिपूर्ण मतदान जारी
पश्चिम बंगाल: बांकुरा के कस्तोरा में विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के लिए मतदान हो रहा है।
पश्चिम बंगाल: बांकुरा के कस्तोरा में विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के लिए मतदान चल रहे हैं। पश्चिम बंगाल में आज विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण में 30 सीटों पर मतदान हो रहे हैं। pic.twitter.com/TDqBwXFw6e
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 27, 2021
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के पहले चरण की 30 विधानसभा सीटों पर मतदान शुरू हो गया। इस चरण में 73 लाख से अधिक मतदाता 191 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।
पीएम मोदी ने मतदाताओं से वोटिंग करने की अपील की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोदी ने बांग्ला और अंग्रेजी में ट्वीट कर मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। पीएम मोदी ने लिखा,” पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान शुरू हो गया है। मैं निर्वाचन क्षेत्र में रहने वाले सभी मतदाताओं से अनुरोध करता हूं कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग कर अपना रिकॉर्ड बनाएं।
Today, Phase 1 of the West Bengal Assembly elections begin. I would request all those who are voters in the seats polling today to exercise their franchise in record numbers.
— Narendra Modi (@narendramodi) March 27, 2021
पश्चिम बंगाल में पहले चरण का मतदान शुरू
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के तहत शनिवार सुबह सात बजे से मतदान शरू हो गया है। पहले चरण में पांच जिलों की 30 विधानसभा सीटों के लिए मतदान हो रहा है, इनमें से अधिकतर सीटें जंगलमहल इलाके में आती हैं। बंगाल में टीएमसी और भाजपा के बीच कांटे का मुकाबला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील की है।
इन दिग्गजों की किस्मत दांव पर
बागमंडी सीट पर कांग्रेस के दिग्गज उम्मीदवार नेपाल महतो की किस्मत दांव पर लगी है, जबकि फॉरवर्ड ब्लॉक ने देवरंजन महतो को उम्मीदवार बनाया है। एजेएसयू पार्टी की ओर से आशुतोष महतो उम्मीदवार होंगे। वहीं, टीएमसी से सुशांत महतो किस्मत आजमा रहे हैं।
पुरुलिया और झारग्राम की सभी विधानसभा सीटों पर मतदान
पहले चरण के तहत पुरुलिया और झारग्राम जिले की सभी सीटों पर मतदान जारी है। टीएमसी पुरुलिया की जॉयपुर सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार का समर्थन कर रही है क्योंकि चुनाव आयोग ने खामियों के चलते उसके उम्मीदवार उज्जवल कुमार का नामांकन रद्द कर दिया। वहीं, भाजपा ने बागमंडी सीट झारखंड में अपने गठबंधन सहयोगी एजेएसयू के लिए छोड़ी है।
सुवेंदु अधिकारी के गढ़ समेत इन सीटों पर मतदान
पहले चरण में पश्चिम बंगाल के बांकुरा, पुरुलिया, झारग्राम, पश्चिमी और पूर्वी मिदनापुर जिले की 30 सीटों पर मतदान हो रहा है। इन 30 सीटों में पटाशपुर, भगवानपुर, खेजुड़ी, कांथी उत्तर, कांथी दक्षिण, एगरा, रामनगर, बिनपुर, गोपीबल्लभपुर, झारग्राम, नयाग्राम, केशियरी, गड़बेता, सालबनी, खड़गपुर, मेदिनीपुर, दांतन, बंदवान, बलरामपुर, जयपुर, पुरूलिया, बाघमुंडी, मानबाजार, पारा, रघुनाथपुर, काशीपुर, सालतोरा, रानीबांध, रायपुर और छातना शामिल हैं। इनमें पुरुलिया की 9, बांकुरा की 4, झारग्राम की 4, पश्चिमी मेदिनीपुर की 6 सीटों के अलावा पूर्वी मेदिनीपुर की अति महत्वपूर्ण सात सीटें शामिल हैं, जो भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी का गढ़ माना जाता है। इन 30 सीटों पर टीएमसी और भाजपा ने 29-29, जबकि वाम-कांग्रेस-आईएसएफ गठबंधन ने सभी सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं।

