Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

आबकारी विभाग की टीम ने 62 पेटी अवैध शराब पकड़ी

जनवाणी संवाददाता |

बागपत/खेकड़ा: आबकारी विभाग की टीम ने शनिवार को सुबह ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से चेकिंग के दौरान महेंद्रा पिकअप गाड़ी में ले जायी जा रही 56 पेटी हरियाणा मार्का देशी शराब पकड़ी है। इस दौरान शराब तस्कर गाड़ी मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। आबकारी विभाग की टीम ने शराब से भरी गाड़ी को पाठशाला चौकी पर ले जाकर पुलिस के हवाले कर दिया।

जिला आबकारी अधिकारी अखिलेश सिंह के अनुसार शनिवार को सुबह आबकारी निरीक्षक बड़ौत परिक्षेत्र प्रेम सिंह एक्सप्रेस-वे मवीकलां के पास चेकिंग कर रहे थे। उसी दौरान वहां पर एक महेंद्रा पिकअप गाड़ी पहुंची। टीम ने चालक को रूकने के लिए इशारा किया।

टीम का देखकर चालक गाड़ी मौके पर ही छोड़कर भाग गया। टीम ने गाड़ी की तलाशी ली तो गाड़ी से 56 पेटी हरियाणा मार्का शराब बरामद हुई। यह शराब गाड़ी के फर्स के नीचे बने केबिन में छिपा कर रखी गई थी। आबकारी विभाग की टीम ने शराब से भरी गाड़ी पाठशाला चौकी पर पुलिस के हवाले कर दी। बताया गया है शराब तस्कर हरियाणा से शराब लेकर मेरठ जा रहा था।

आबकारी निरीक्षक ने अज्ञात शराब तस्कर के विरूद्ध कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस शराब तस्कर का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

इसके अलावा शुक्रवार की रात आबकारी निरीक्षक खेकड़ा सविता रानी ने चेकिंग के दौरान एक डिजायर स्विफ्ट कार से चार पेटी हरियाणा मार्का देशी शराब व दो पेटी अंग्रेजी शराब पकड़ी है। टीम ने शराब तस्कर दिल्ली निवासी राजेश को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस ने शराब को अपने कब्जे में लेकर कार को सीज कर दिया है। पुलिस ने विधिक कार्रवाई करते हुए शराब तस्कर को जेल भेज दिया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img