जनवाणी संवाददाता
मेरठ: गांधी आश्रम स्थित जादूगर बाग में हस्तिनापुर सांस्कृतिक फाउंडेशन के तत्वावधान में होली मिलन समारोह का आयोजन किया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप मे बॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री गरिमा अग्रवाल उपस्थित रहीं।
हस्तिनापुर सांस्कृतिक फाउंडेशन के अध्यक्ष मुखिया गुर्जर ने अपने सभी हस्तिनापुर की महाभारत के निर्देशक रमेश खन्ना, मुख्य संचालक एवम लेखक पंकज शर्मा निर्देशक प्रवीण कश्यप एवं महाभारत में भूमिका निभाने वाले सभी कलाकारों का गरिमा अग्रवाल से परिचय कराया।

मुखिया गुर्जर ने बताया कि पिछले दो माह से लगातार चल रही रिहर्सल में आज सभी कलाकारों ने होली मिलन का आयोजन किया। जिसमें सभी कलाकारों ने मिलकर एक दूसरे पर गुलाल एवम फूलों की वर्षा करते हुए सामाजिक सौहार्द व भाईचारे का संदेश दिया। इस अवसर पर गरिमा अग्रवाल ने रिहर्सल में पहुंचकर हस्तिनापुर की महाभारत के सभी कलाकारों को गुलाल एवम चंदन से तिलक लगाकर होली मनाई।

