- छात्राओें ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम, 12वीं की छात्राओं को प्रतिक चिन्ह देकर विदाई दी
जनवाणी संवाददाता |
अमीनगर सराय: कस्बे के आचार्य जयसागर कन्या इंटर कॉलेज में शनिवार को वार्षिकोत्सव का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया और वहां सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वहीं छात्राओं ने बारहवीं की छात्राओं को प्रतीक चिन्ह देकर विदाई दी।
शनिवार को कस्बा स्थित आचार्य जय सागर कन्या इंटर कॉलेज में वार्षिकोत्सव व विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन विनोद जैन द्वारा फीता काटकर किया गया। अनिल जैन द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत सरस्वती वन्दना से हुई।
कक्षा छह से बारहवं तक की छात्राओं ने विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिसमें गायन, नाटक, नृत्य, व विदाई गीत सहित कई प्रकार के कार्यक्रम शामिल रहे। छात्राओं ने फिल्मी गानों पर भी नृत्य कर कार्यक्रम में चार चांद लगाए। वहीं ग्यारहवीं की छात्राओं ने विदाई समरोह में अपनी सीनियर को टीका लगाया व उन्हें उपहार भेट किए।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आए चौकी प्रभारी नेपाल सिंह ने मिशन शक्ति पर छात्राओं को जानकारी दी और छात्राओं को जागरूक रहने की अपील की। किसी भी परेशानी में क्या करना है कौन से नंबर पर सूचना देनी है। छात्राओं में गुलशन, सानिया, तनीषा, शना को श्रेष्ठ इनाम दिया गया।
वहीं ग्यारहवीं की छात्राओं सानिया, सारिका, राबिया, फिजा टॉपर को शील्ड व मेडल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन अनीता शर्मा ने किया। कार्यक्रम में सुधीर जैन, इंद्रपाल वर्मा, दिनेश जैन, जयकुमार जैन, सुशील जैन, अशोक जैन, इंचार्ज सरोजबला जैन, अनीता जैन, कमलेश चौधरी आदि रहे।

