- शामली में यूटा की जिला स्तरीय उन्नयन गोष्ठी आयोजित
जनवाणी संवाददाता |
शामली: यूनाइटेड टीसर्च एसोसिएशन (यूटा) के तत्वावधान में शहर के हनुमान रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में जिला स्तरीय उन्नयन गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डा. मनोज बिश्नोई प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष यूटा ने मां सरस्वती के चित्र के चित्र पुष्पांजलि अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित करके किया।
उन्होंने कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार को जड़ से उखाड़ फेंकने की शुरूआत भी यूटा कर चुका है। यूटा 187 भ्रष्ट अधिकारी व कर्मचारियों को सलाखों के पीछे भेज चुका है। उन्होंने बेसिक शिक्षा विभाग को भ्रष्टाचार मुक्त करने का संकल्प लेते हुए संगठन को मजबूत करने की अपील की।
प्रमेंद्र कुमार ने कहा कि शामली जनपद शिक्षको की कार्य शैली के आधार पर हमेशा टॉप फाइव में रहता है, इसके बाबजूद भी शिक्षको के कार्यालय संबंधी निजी कार्य महीनों तक लटके रहते हैं। यदि शिक्षको की एकजुटता रही तो आने वाले समय मे बहुत सारी समस्याओं का स्वत: समाधान हो जाएगा। गोष्ठी में डा. अनुराग शर्मा, पीयूष कुच्छल, पवन जावला, शिव कुमार, नितिन कुमार, आदेश पंवार, धीरेंद्र आदि ने विचार रखे।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सिकेन्द्र निर्वाल, विनीत बेनिवाल, विवेक बालियान, शिव कुमार, उधम सिंह मलिक, विकास, सौरभ संगल, प्रशांत बेनीवाल, राजकुमार, पीयूष गुप्ता, मनीष जावला, आदेश पंवार, राजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
ब्लॉक स्तरीय कार्यकारिणी का विस्तार
शामली ब्लॉक संयोजक चंद्रपाल दहिया ने ब्लॉक कार्यकरणी का विस्तार किया। जिसमें सुनील मलिक को ब्लॉक अध्यक्ष, अशोक कुमार को ब्लॉक मंत्री, यशपाल सिंह को कोषाध्यक्ष, अनुज त्यागी व प्रहृलाद सिंह को ब्लॉक उपाध्यक्ष तथा साथ ही अमरपाल सिंह को ब्लॉक संरक्षक मनोनीत किया।

