Saturday, February 14, 2026
- Advertisement -

कैराना ब्लॉक पर पंचायत चुनाव को मतपेटियों की सफाई

  • ब्लॉक कार्यालय पर सही की जा रही 342 मतपेटियां

जनवाणी संवाददाता |

कैराना: आगामी 26 अप्रैल को तीसरे चरण में कैराना ब्लॉक की 42 ग्राम पंचायतों पर चुनाव कराए जाएंगे। इसके लिए खंड विकास कार्यालय पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। जिसके चलते खंड विकास कार्यालय पर 342 मतपेटियों की सफाई का कार्य शुरू किया गया।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी हो गई है। शनिवार को खंड विकास कार्यालय पर स्टोर रूम में रखी 342 मतपेटियो की मरम्मत और सफाई का कार्य शुरू करा दिया गया। खंड विकास अधिकारी डा. हरित कुमार ने बताया कि 13, 14 और 15 अप्रैल को खंड विकास कार्यालय पर नामांकन पत्र जमा कराए जाएंगे। 16 और 17 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच कराई जाएगी।

18 अप्रैल को नाम वापसी के बाद 18 अप्रैल को ही अपराहन 3 बजे से प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित करने का कार्य किया जाएगा। कैराना ब्लॉक की 42 ग्राम पंचायतों पर 26 अप्रैल को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा और 2 मई को मतगणना कराई जाएगी। कैराना ब्लॉक की 42 ग्राम पंचायतों के चुनाव के लिए 90 मतदान केंद्रों के 243 बूथो पर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

90 मतदान केंद्रों में से 12 मतदान केंद्र अतिसंवेदनशील प्लस, 67 मतदान केंद्र अति संवेदनशील, 8 मतदान केंद्र संवेदनशील और 3 मतदान केंद्र सामान्य श्रेणी में बनाए गए हैं। कैराना ब्लॉक के 243 बूथो के लिए 486 मत पेटियों की व्यवस्था कराई जा रही है। ब्लॉक कार्यालय पर मौजूद 342 मत पेटियों में से 22 मतपेटी खराब हैं जबकि 320 मतपेटी सही हैं। अन्य मतपेटियो की व्यवस्था कराई जाएगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: योगी सरकार का बड़ा ऐलान, तीन श्रेणी की पेंशन में बढ़ोतरी, अब मिलेगा 1500 रुपये

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...
spot_imgspot_img