Thursday, May 28, 2026
- Advertisement -

होली, शब-ए-बरात को जनपद को सुपर जोन-सैक्टरों में बांटा

  • शांति व्यवस्था बिगाड़ने पर कडी कार्रवाई की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता |

शामली: शब-ए-बरात और होली के त्यौहारों को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट है। अगले तीन दिनों में समाप्त होने वाले त्यौहारों को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस ने सम्पूर्ण जनपद को जोन और सैक्टरों में बांटा हैं। वहीं रूट डायवर्जन करने के साथ ही पुलिस बल तैनात कर दिया है।

रविवार 28 मार्च को सुबह से ही होलिका पूजन शुरू हो जाएगा। वहीं शाम के समय मस्जिदों और ईदगाह में शब ए बरात पर नफ्ल नमाजें, कुरआन शरीफ की तिलावत की जाएगी। शाम के समय ही मुहुर्त के अनुसार होलिका दहन किया जाएगा।

दोनों त्यौहारों को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने पूरी तैयारियां कर ली है। पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने बताया कि जनपद को एक सुपर जोन, चार जोन और आठ सैक्टरों में बांटा गया है। सुपर जोन की व्यवस्था पुलिस अधीक्षक, जोन की व्यवस्था अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी तथा सैक्टरों की व्यवस्था थाना प्रभारियों के अधीन होगी।

जनपद में सभी संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण स्थानों पर पुलिसबल तैनात किया गया है, जो त्यौहारों के समाप्त होने तक निरंतर तैनात रहकर शांति व्यवस्था बनाए रखना सुनिश्चित करेगा। सभी होलिकाओं एवं महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर पुलिस ड्यूटी के साथ यातायात पुलिस की व्यवस्था भी की गई है, जो बैरियर्स लगाकर दोपहिया वाहनों पर लापरवाही एवं तेज गति से चलने वाले लोगों के खिलाफ मोटरव्हिकल एक्ट में कार्रवाईकी जाएगी।

होलिका दहन पर तीनों तहसीलों में मुस्तैद रहेगी फायर टैंडर

होलिका दहन व दुल्हैडी को लेकर फायर सर्विस की व्यवस्था के तहत तीनों तहसील मुख्यालयों पर फायरटैंडर मुस्तैद रहेगी जो आवश्यकता पडने पर बचाव एवं राहत कार्य के लिए मौके पर तत्काल पहुंचेगी। इन अवसरों पर शांति व्यवस्था की सूचना से निपटने के लिए मुख्यालय पर सात क्यूआरटी टीमें भी तैयार की गई है। जो सूचना प्राप्त होने पर तत्काल मौके पर पहुंचकर शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रभावशाली भूमिका निभाएगी।

800 से ज्यादा पुलिस अधिकारी समेत पीएसी रहेगी तैनात

त्यौहारों के दृष्टिगत पुलिस व्यवस्था के लिए जनपद के थानों द्वारा लगाए गए फोर्स के साथ-साथ अन्य शाखाओं-पुलिस लाइन व थानों से सात निरीक्षक, 79 उपनिरीक्षक, 68 हेडकांस्टेबल, 352 कांस्टेबल और 44वीं वाहिनी पीएसी से प्राप्त 50 रिक्रूट आरक्षी, दो कम्पनी पीएसी एवं ट्रेफिक पुलिस के 12 कर्मचारी लगाए गए हैं ।

त्यौहारों पर रहेगा रूट डायवर्जन

होली व शब ए बरात के त्यौहारों पर पूर्व में हुए विवादों एवं वर्तमान में प्रकाश में आए विवादों का निस्तारण करते हुए आवश्यकतानुसार संबंधित पक्षों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई कर पाबंद कराया गया है। होली के त्यौहार के मद्देनजर शहर में आम आदमी की खरीददारी एवं होलिका दहन के दृष्टिगत ट्रेफिक डायवर्जन भी लागू किया गया है। डायवर्जन गुरूद्वारा तिराहा, विजय चौक, अजंता चौक, आईसीआईसीआई बैंक, करनाल रोड़, कस्बा कांधला दिल्ली बस स्टैंड एवं कस्बा कैराना-कांधला तिराहा से लागू होगा। हैवी ट्रेफिक डायवर्जन के लिए ट्रेफिक पुलिस कर्मी मुस्तैद रहेगें। इसके अलावा जनपद में यूपी-112 को निरन्तर भ्रमणशील रहकर शांति व्यवस्था बनाए रखने की भी जिम्मेदारी दी गई है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: सहारनपुर फर्नीचर मार्केट में भीषण अग्निकांड, चार शोरूम में लगी आग

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: थाना जनकपुरी क्षेत्र स्थित फर्नीचर मार्केट...

Saharanpur News: मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर गौकश घायल, तमंचा व बाइक बरामद

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: थाना मिर्जापुर पुलिस ने बीती देर...

Nitin Gadkari: PM मोदी ने नितिन गडकरी को जन्मदिन पर दी बधाई, कार्यशैली की जमकर तारीफ

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार...

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में आग उगलता मौसम, 45 डिग्री के पार पहुंचेगा तापमान

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के...
spot_imgspot_img