Saturday, February 14, 2026
- Advertisement -

भाजपा के कार्यकर्ता संगठन की रीढ़: सुरेश राणा

  • थानाभवन विधानसभा का कार्यकर्ता सम्मेलन

जनवाणी संवाददाता |

थानावन: भाजपा का एक आम कार्यकर्ता भी भाजपा का राष्टीय अध्यक्ष बन सकता है। सांसद, विधायक बन सकता है, एक बूथ अध्यक्ष सांगठनिक ढांचे में सर्वोच्च पद पर जा सकता है। क्योंकि भाजपा में भाजपा का बूथ अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, मंडल अध्यक्ष, सेक्टर संयोजक ही पार्टी के रीढ़ हैं और यह केवल भाजपा में ही संभव है, अन्य राजनीतिक दलों में तो नेताओं के परिवार के सदस्य अध्यक्ष बनेंगे।

उक्त उद्गार उप्र सरकार में कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने थानाभवन विधानसभा क्षेत्र में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में व्यक्त किए। सम्मेलन में भाजपा के मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, सेक्टर संयोजक व बूथ अध्यक्षों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा जो विकास कार्य किए गए हैं, उनको घर-घर तक पहुंचाना है, जिससे की उनका लाभ आम आदमी को भी मिल सके।

उन्होंने कहा कि आज भाजपा देश ही नहीं दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है और इसका श्रेय यदि किसी को है तो वह भाजपा के बूथ अध्यक्ष, सेक्टर संयोजक और सेक्टर प्रभारियों को है। बीजेपी के उन समर्थकों को है जो गांव व शहर में रहते हैं, उन सभी आम आदमी को है जिन्होंने मोदी व योगी की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा का समर्थन किया है।

इस अवसर पर शिक्षक एमएलसी श्रीचंद शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज उन जैसा पार्टी का एक साधारण कार्यकर्ता भी, पार्टी के कारण ही एमएलसी बना है। कार्यक्रम का संचालन आनंद पुंडीर तथा अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर ने की।

इस दौरान पवन तरार, राजेन्द्र मादलपुर, जयपाल सिंह, विशेष सरोहा, सोमबीर सिंह, राकेश राणा, भूपेंद्र चौधरी, ऋषिपाल फौजी, योगेंद्र पाल, वीरेंद्र मादलपुर, जनेश्वर सैनी, छत्रपाल कश्यप, बबली कश्यप, कुसुमलता पाल, नंदू राणा, रोहित विश्वकर्मा, विनीत मलिक, अशोक चावला, राकेश पाल आदि उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: योगी सरकार का बड़ा ऐलान, तीन श्रेणी की पेंशन में बढ़ोतरी, अब मिलेगा 1500 रुपये

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...
spot_imgspot_img