जनवाणी संवाददाता |
बिनौली: शाहपुर बाणगंगा गांव में गत दो दिन पूर्व एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के घर में घुसकर हमला बोल दिया था। जिसमें गम्भीर घायल हुए वृद्ध की मेरठ में इलाज के दौरान मौत हो गयी।
शाहपुर बाणगंगा गांव में दस सितंबर की शाम लोकेश पुत्र रामचन्द्र पक्ष के लोगों ने सत्यवीर पक्ष के घर में घुसकर धारदार हथियार से हमला बोल दिया था। जिसमे मेमवती पत्नी सत्यवीर, अर्जुन पुत्र सत्यवीर तथा ओमप्रकाश पुत्र लक्ष्मन गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
इस दौरान दूसरे पक्ष से लोकेश व उसके पुत्र सोनू भी घायल हुए थे। सभी घायलों को सीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। घायल वृद्ध ओमप्रकाश की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे मेरठ के निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। जहां शनिवार की सुबह इलाज के दौरान 90 वर्षीय ओमप्रकाश की मौत हो गयी।
घटना के बाद मेमवती ने तीन के नामजद तहरीर दी थी। पुलिस ने मामला मारपीट की धाराओं में दर्ज किया था। लेकिन मौत की सूचना मिलने पर पुलिस ने आनन फानन में सोनू पुत्र लोकेश, लोकेश व सनोज पुत्रगण रामचंद्र व एक्शन पुत्र ब्रह्मजीत के खिलाफ धारा 323, 504, 506, 452, 354, 308 के अंतर्गत मामला दर्ज किया है।
पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। कार्यवाहक थाना प्रभारी मुनेंद्रपाल सिंह का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

