Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया होली का त्यौहार

  • हुरियारों ने जमकर उड़ाया रंग गुलाल

जनवाणी संवाददाता |

चांदपुर: नगर व क्षेत्र में होली का पर्व हर्षोल्लास के साथ परंपरागत तरीके से मनाया गया। महिलाओं ने होलीका स्थल पर जाकर होली पूजन किया वही युवाओं ने होली गीतों पर थिरकते रहे जम कर रण व गुलाल उड़ाया ।
फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाने वाला होली का त्योहार नगर व क्षेत्र में परंपरागत तरीके से हर्सोल्लास के साथ मनाया गया।

नगर में एक दर्जन से अधिक स्थानों पर लगाई गई होलिका का महिलाओं ने पूजन कर घर परिवार की खुशहाली की मन्नते मांगी । रंगो के पर्व होली पर युवाओं में जोश देखने को मिला।

नगर के मंडी कोटला ,बाजार बजरिया व कई अन्य स्थानों पर बज रहे होली गीत पर थिरकते हुये हुरियारों जमकर रंग गुलाल उड़ाया।

मंडी कोटला में नेहरु चौक के पास सुबह 11 बजे से डीजे की धुन पर बज रहे होली गीतों पर हुरियारे शाम तक थिरकते हुये रंग की होली खेलते रहे होली के रंग की मस्ती में मस्त हुरियारों ने उधर से गुजर रहे लोगों को रंग में सराबोर कर दिया । शाम होने पर होली की मस्ती धीमी पड़ गई।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img