जनवाणी ब्यूरो |
कैराना: शनिवार को नगर में बैंक शाखा और कचहरी परिसर के साथ-साथ हॉटस्पॉट एरिया में नगर पालिका परिषद द्वारा सैनिटाइजर का कार्य किया गया।
कैराना क्षेत्र में लगातार कोरोना पॉजिटिव के मरीजों की संख्या में इजाफा होता जा रहा है। कोरोना संक्रमण पर प्रभावी रोकथाम के लिए जिलाधिकारी जसजीत कौर ने नगर पालिका परिषद प्रशासन को अवकाश के दिन हॉट स्पॉट क्षेत्र के अलावा सार्वजनिक स्थानों पर सैनिटाइजेशन का कार्य कराने के निर्देश दिए हुए हैं।
इसके तहत शनिवार को अधिशासी अधिकारी हेमराज पुंडीर के निर्देश पर नगर पालिका की टीम ने शनिवार को नगर की टीचर्स कॉलोनी, पंजाब नेशनल बैंक, कचहरी परिसर, कोतवाली कैराना, सीओ ऑफिस, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, देवी मंदिर रोड, चौक बाजार, डाकघर सहित अन्य हॉटस्पॉट एरिया में सैनिटाइजेशन का कार्य किया।
अधिशासी अधिकारी हेमराज पुंडीर ने बताया कि कोरोना संक्रमण के प्रकोप की रोकथामको के लिए शासन की गाइडलाइन के मुताबिक हॉटस्पॉट क्षेत्रों एवं सार्वजनिक स्थानों पर पालिका कर्मचारियों द्वारा कंप्रेसर मशीन के माध्यम से सैनिटाइजेशन का कार्य किया गया है।

