Thursday, May 21, 2026
- Advertisement -

होली की ब्रेकिंग न्यूज़: सावधान ! होली खेलने से इस खबर को जरूर पढ़ें

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: कोरोना का काला साया इस बार होली के त्योहार को भी नहीं बख्श रहा है। पूरे देश में कोरोना वायरस का कहर एक बार फिर देखने को मिल रहा है। हालात पिछले साल जैसे बनते दिख रहे हैं।

पिछले कुछ दिनों में आए कोरोना के बढ़ते मामलों ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है। इसलिए इस बार देश के कई हिस्सों में होली का रंग फीका पड़ सकता है।कई राज्यों में होली को लेकर पाबंदिया लगाई गई हैं।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्रीय शासित प्रदेशों को पत्र लिखकर होली समेत आने वाले त्योहारों में भीड़ को रोकने के निर्देश दिए हैं। यहं देखिए किस राज्य में कैसी है पाबंदी।

उत्तर प्रदेश                                                                                      

राज्य में सरकार ने होली से पहले खास गाइडलाइन्स जारी की हैं, जिसके मुताबिक होली पर किसी भी तरह के आयोजन या उत्सव नहीं कर सकेंगे। कोई भी कार्यक्रम आयोजित करने के लिए प्रशासन से अनुमति लेनी होगी। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने बिना अनुमति के होली मिलन समारोह जैसे आयोजित करने पर रोक लगा दी है। यदि कोई ऐसा करना चाहता है तो प्रशासन से अनुमति लेनी होगी। लोगों को मास्क और सैनिटाइजर का प्रयोग करना अनिवार्य होगा। सार्वजनिक स्थानों पर भीड़ जमा होती है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी पुलिस की होगी। योगी सरकार ने प्रदेश में फिर से कोविड हेल्प डेस्क को फिर से सक्रिय करने का आदेश दिया है। इसके अलावा, कक्षा एक से आठ तक के सभी परिषदीय और निजी विद्यालयों में 24 से 31 मार्च तक होली का अवकाश रखा जाएगा। हालांकि घर से बाहर न निकलने या फिर बाजार को लेकर यूपी में कोई बंदिश नहीं है।

दिल्ली                                                                                       

राजधानी दिल्ली में होली समेत अन्‍य त्‍योहारों पर सार्वजनिक कार्यक्रम नहीं कर पाएंगे। इकट्ठा होकर होली खेलने की इजाजत नहीं है। लोगों को घरों में ही होली खेलने को कहा गया है। दिल्‍ली डिजास्‍टर मैनेजमेंट अथॉरिटी ने भीड़ इकट्ठा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का फैसला किया है। किसी भी सार्वजनिक जगहों पर होली उत्सव की मनाही रहेगी। दिल्ली पुलिस ने शनिवार को कहा कि दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी गाइडलाइन का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। इसके तहत लोग पार्क या सार्वजनिक जगहों पर इकट्ठा नहीं हो सकते।

बिहार                                                                                               

बिहार की नीतीश सरकार ने भी होली के सार्वजनिक कार्यक्रमों पर रोक लगा दी है। सीएम नीतीश कुमार ने अपील की है कि होली के समय सार्वजनिक आयोजन न करें, क्योंकि यहां भी कोविड मामले बढ़ने लगे हैं। उन्होंने कहा, हम सभी लोगों से आग्रह करेंगे की सजग और सचेत रहें।

हरियाणा                                                                                       

प्रदेश में राज्य सरकार ने होली के त्यौहार को लेकर सार्वजनिक उत्सव पर रोक लगा दी है। हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने ट्वीट करते हुए कहा कि हरियाणा सरकार ने होली के सार्वजनिक उत्सव पर प्रतिबंध लगा दिया है।

महाराष्ट्र                                                                                             

कोरोना संक्रमण को लेकर राज्य की हालत काफी चिंताजनक बनी हुई है। राज्य सरकार ने सख्ती बढ़ाते हुए महाराष्ट्र में 28 मार्च से नाइट कर्फ्यू लगा दिया है। वहीं सार्वजनिक स्थलों पर होली समारोह मनाने पर रोक लगा दी है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को लॉकडाउन लागू करने के संबंध में ऐसी विस्तृत योजना तैयार करने के निर्देश दिए ताकि इससे अर्थव्यवस्था कम से कम प्रभावित हो। औरंगाबाद और नागपुर में पूर्ण लॉकडाउन का ऐलान किया जा चुका है। नागपुर में 31 मार्च तक लॉकडाउन चलेगा, जबकि औरंगाबाद में 30 मार्च से 8 अप्रैल तक लॉकडाउन लागू रहेगा।

पंजाब                                                                                              

पंजाब में भी कोरोना का कहर दिख रहा है जिसके तहत राज्य में होली मिलन समारोह पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। राज्य में कई जिलों में नाईट कर्फ्यू पहले से ही लगा है। बढ़ते कोरोना मामलों को देखते हुए यहां टेस्टिंग बढ़ाई जा रही है।

गुजरात                                                                                            

बढते कोरोना मामलों को देखते हुए गुजरात सरकार ने होली के दौरान सार्वजनिक उत्सव पर रोक लगा दी है। राज्य में कोरोना का प्रकोप लगातार बढञता दिखाई दे रहा है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Share Market: भारतीय बाजार हरे निशान में खुला, सेंसेक्स मजबूत शुरुआत के साथ 75,500 के पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: मजबूत वैश्विक संकेतों से भारतीय...

PM Modi: विदेश यात्रा के बाद पीएम मोदी की सक्रियता, मंत्रिपरिषद की बैठक का करेंगे संचालन

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को...

Weather Update: उत्तर भारत में लू का कहर, शहरों में 45° सेल्सियस के पार तापमान

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बुधवार को दिल्ली और उत्तर...
spot_imgspot_img