Sunday, June 14, 2026
- Advertisement -

धू-धू जली होलिका, रंगोत्सव आज

  • शहरभर में सुबह से ही होलिका का किया पूजन, शाम को किया गया दहन

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: शहरभर में रविवार को होलिका दहन विधि-विधान के साथ किया गया। सुबह सबसे पहले महिलाओं ने होलिका की परिक्रमा कर पूजन किया। इसके बाद शाम के समय में मुहूर्त के अनुसार होलिका दहन हुआ। साथ ही लोगों ने एक-दूसरे को गले लगकर होली पर्व की शुभकामनाएं दी।

शहर के मुख्य चौराहों पर होलिका सजाई गर्इं। जिसकी तैयारियां कई दिनों पहले से की जा रही थीं। वहीं, कालोनियों और गलियों में भी सभी ने मिलकर होलिका दहन किया। होली के मौके पर सुबह सबसे पहले घर की महिलाओं ने व्रत रखकर होलिका का पूजन किया। जिसमें पहले जल चढ़ाकर परिक्रमा की गई।

इसके बाद गोबर के उपले से पूजन हुआ। वहीं, शाम के समय में शुभ मुहूर्त के अनुसार को पूजन कर होलिका दहन किया गया। जिसमें सभी लोगों ने अपने परिवार सहित मिलकर अनाज की आहूति पवित्र ज्योति में दी। वहीं, रात के समय सभी ने एक-दूसरे को गले लगकर होली के पर्व की बधाई दी।

इस मौके पर सूरजकुंड, बेगमपुल, सदर होली मोहल्ला, लालकुर्ती, शास्त्रीनगर, जागृति विहार आदि जगहों पर बड़े स्तर पर होलिका दहन किया गया। वहीं, सोमवार को हर्षोल्लास के साथ रंगोत्सव मनाया जाएगा। जिसके लिए एक दिन पहले भी बाजारों में जमकर खरीदारी गई। लोगों ने अबीर गुलाल, रंग और पिचकारियां खरीदी। बाजारों में भी लोगों की चहल पहल दिखाई दी।

10 कुंतल गोबर की लकड़ियों की होलिका का दहन

सदर दाल मंडी में गोबर की लकड़ियों से होलिका सजाई गई। इस अवसर पर दस कुंतल गोबर की लड़कियों से होलिका बनाई। जो कि दिल्ली रोड गोपाल गोशाला से उपलब्ध कराई गई। इस मौके पर दालमंडी व्यापार संघ के अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, संयुक्त व्यापार संघ मंत्री अंकित गुप्ता, सचिन जैन, सुधीर रस्तोगी, अमित अग्रवाल, गौरव बंसल आदि मौजूद रहे।

उधर, सदर वार्ड-6 में 17 स्थानों पर होलिका दहन हुआ। इस मौके पर लोगों ने युवा नेता गौरव गोयल का स्वागत किया। इस दौरान गौरव गोयल, रुपेश, अभय, किशन गोपाल, श्याम वर्मा आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: 17 साल से फरार 25 हजार का इनामी बांग्लादेशी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज भी बरामद

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: एटीएस सहारनपुर इकाई और थाना चिलकाना...

Delhi News: दिल्ली में महंगी हुई बिजली, 500 यूनिट से अधिक खपत वाले उपभोक्ताओं पर बढ़ेगा बोझ

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली बिजली नियामक आयोग (डीईआरसी)...

Assam: असम के जोरहाट एयरबेस पर AN-32 विमान में लगी आग, बड़ा हादसा टला

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: असम के जोरहाट एयर फोर्स...
spot_imgspot_img