Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

आईपीपीबी से करें मोबाइव व टीवी रिचार्ज: राधेश्याम शर्मा

  • 100 रुपये से खुल रहा डाकघरों में खाता
  • घर बैठे भी पाए अपना पेमेंट

जनवाणी ब्यूरो |

बिजनौर: डाकघर अधीक्षक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि अब आप आईपीपीबी से मोबाइल या टीवी भी रिचार्ज कर सकते है। 14 सितंबर को आईपीपीबी का महा लॉगिन डे मनाया जाएगा।

लॉकडाउन के दौरान बैंक तक न जाना व बैंकों में अपार भीड़ को देखते हुए लोगों को उनके घर पर इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक का 14 सितंबर को महा लॉगिन डे मनाया जा रहा है।

मंडल के 258 शाखा डाकघरों के 258 शाखा डाक पालों, 53 सहायक डाकपालों, 43 उप डाकघरों के पोसटमैनों के द्वारा घर-घर जाकर आईपीपीबी के खाते खोले गए।

14 सितंबर के अवसर पर मंडल को एक दिन में छह हजार इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के खाते खोलने का लक्ष्य पोस्टमास्टर जनरल बरेली की ओर से दिया गया। इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक का खाता 100 रुपये में खुलवा सकते है। राज्य सरकार व केंद्र सरकार की ओर से दी जाने वाली विभिन्न योजनाओं को सब्सिडी इन्ही खातों में आएगी।

इसके अलावा घर बैठे टीवी, मोबाइल, रिचार्ज भी कर सकते है। टेलीफोन, गैस, पानी बिजली का बिल का भुगतान भी होगा। बीमा प्रीमियम का भुगतान भी कर सकेंगे।

डाक अधीक्षक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि अपने किसी दोस्त या परिवार के सदस्य बैंक खाते में भी पैसा भेज सकेंगे। सोशल डिस्टैंशिग बनाए रखना भी आसान है। डाकघरों में हाथ धोने के लिए साबुन, सेनेटाइजर व आदि व्यवस्था के जरुरी निर्देश दिए गए हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Holi 2026: क्यों खेलते हैं होली पर रंग? जानें इसके पीछे के सांस्कृतिक कारण

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img