Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

शराब पीने से मना करने पर फांसी लगाकर लगाया मौत को गले

  • पुलिस ने शव पीएम के लिए भेजा।

जनवाणी संवाददाता | 

नहटौर: पिता द्वारा शराब पीने को मना करने से क्षुब्ध होकर एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। युवक की मौत से घर में कोहरम मच गया।

क्षेत्र के गांव सीकरी खुर्द निवासी तोताराम का 23 वर्षीय पुत्र शराब पीने का आदि बताया जाता था। उसका पिता उससे शराब पीने के लिए मना करता था।

बताया जाता है कि गत रात उसके पिता से उसकी शराब पीने को लेकर कहासुनी हुई। जिससे क्षुब्ध होकर रात्रि में किसी समय गांव के बाहर स्थित प्राथमिक विद्यालय के निकट आम के पेड़ पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शनिवार को खेत जा रहे ग्रामीणों ने शव को पेड़ से लटके देखा।

जिसके बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मामले से पुलिस को अवगत कराया गया। सूचना पर कोतवाल सत्य प्रकाश सिंह मय पुलिस फोर्स के मौके पर पहुंचें और घटना की परिजनों से जानकारी ली।

पुलिस ने शव को सील कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। कोतवाल सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Holi 2026: क्यों खेलते हैं होली पर रंग? जानें इसके पीछे के सांस्कृतिक कारण

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img