Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

डग्गामार बसों पर एआरटीओ ने कसा शिकंजा

  • दिल्ली के लिए फर्राटा भर रही बसों को किया सीज

जनवाणी संवाददाता | 

नहटौर: पुलिस ने रोडवेज बस कर्मचारियों की सूचना पर दिल्ली को जाने वाली अवैध डग्गामार बस को पकड़ लिया है।डग्गामार बस सुबह को दिल्ली जाने वाली रोडवेज बसों को लाखों रुपये का चूना लगा रही है एआरटीओ ने बस पर जुर्माना लगाकर सीज कर दिया।
नहटौर से दिल्ली जाने के लिए डग्गामार बसें परिवाहन विभाग को लाखों रुपये का चूना लगा रही है। नगर छेत्र से लगभग आधा दर्जन के करीब डग्गामार बसें कोरोना काल में भी बेखोफ होकर सड़कों पर दौड़ रही है।

शनिवार को एक डग्गामार बस में दिल्ली जाने के लिए सवारियां भरी जा रही थी। बस में शोसल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाते हुए सवारियों को खचाखच भरा जा रहा था।बताया जाता है कि बस में अधिकतर सवारियां बिना मास्क लगाए बैठी हुई थी।जिससे कोरोना महामारी संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ था।

ये बसें सवारी भरकर चली जाती और रोडवेज की बसें खाली जाती थी बताया जाता है कि उसी दौरान रोडवेज कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दे दी।

सूचना पर पहुचीं पुलिस ने चालक को डग्गामार बस के साथ हिरासत में ले लिया और थाने ले आयी।पुलिस बस को सीज करने की तैयारी कर रही है।कोतवाल सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि एक डग्गामार बस को पकड़ा है।

उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।एआरटीओ मनोज कुमार ने बताया कि बस पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाकर बस को सीज कर दिया गया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Holi 2026: क्यों खेलते हैं होली पर रंग? जानें इसके पीछे के सांस्कृतिक कारण

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img