- मंदिर में हवन-यज्ञ के बाद विशाल भंडारे का आयोजन
जनवाणी ब्यूरो |
शामली: शहर के मौहल्ला पंसारियान स्थित माता शीतला सेवा समिति वाल्मीकि आश्रम द्वारा माता शीतला सप्तमी के अवसर पर हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आहुति प्रदान कर धर्मलाभ उठाया। हवन के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें सैकडों ने प्रसाद ग्रहण किया।
शनिवार को शहर के मौहल्ला पंसारियान में माता शीतला सेवा समिति वाल्मीकि आश्रम द्वारा माता शीतला सप्तमी के अवसर पर हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। हवन-पूजन पंडित महेंद्र भूषण धवन व मंदिर के महंत बाबा अमरनाथ ने विधि विधान के साथ कराया। हवन यज्ञ के मुख्य यज्ञमान भाजपा के नेता सुखचैन वालिया एवं चौधरी कर्ण निर्वाल रहे।
इस दौरान सवेरे साढे तीन बजे से ही श्रद्धालुओं का आना प्रारंभ हो गया था। सुबह मंदिर के द्वार पर माता शीतला के पूजन को लंबी कतार लगी रही। श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर अपने परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। मंदिर में मेला भी लगाया गया।
इस अवसर पर मंदिर समिति के प्रधान मनोज कुमार, प्रवीण कुमार, अनुज कुमार, सुदेश कुमार, रमेशचंद्र पूर्व सभासद, जितेंद्र चंद्रा, जितेन्द्र टांक, रामनाथ सैनी, खुशीराम शर्मा, डा. लखनपाल सिंह, विनोद कुमार बहुत, मोनू पाल आदि उपस्थित रहे।

