Saturday, March 14, 2026
- Advertisement -

तमंचे के साथ सोशल मीडिया पर युवक का फोटो वायरल

  • झिंझाना क्षेत्र के गांव फतेहपुर का बताया जा रहा है युवक

जनवाणी संवाददाता |

झिंझाना: तमंचे के साथ एक युवक का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। तमंचे में युवक कारतूस भरकर लोड करता नजर आ रहा है। युवक क्षेत्र के गांव फतेहपुर का बताया जा रहा है। पुलिस तमंचे के साथ दिख रहे युवक की तलाश कर रही है।

सोशल मीडिया पर तमंचे के साथ एक युवक का फोटो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें युवक तमंचे में कारतूस भरकर उसको लोड करता दिखाई दे रहा है। युवक अपने दोस्तों में रौब गालिब करने के लिए तमंचे मे कारतूस डाल कर फोटो खिंचवाता नजर आ रहा है।

दोस्तों मे हीरो बनने के चक्कर में युवक ने तमंचे के साथ फोटो खिंचवाया है, जो वायरल हो गया है। सोशल मीडिया पर अवैध तमंचे के साथ फोटो वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया। पुलिस ने युवक की तलाश शुरु कर दी है।

युवक क्षेत्र के गांव फतेहपुर निवासी आमिर पुत्र इद्रीश बताया जा रहा है जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। तमंचा व अवैध असलाह के साथ आए दिन क्षेत्र में कोई ना कोई फोटो या वीडियो वायरल होती रहती है। पुलिस भी बराबर कार्यवाही करता आ रहा है। लेकिन उसके बावजूद भी युवा पीढ़ी के युवा इस प्रकार की गतिविधियों से बाज नहीं आ रहे। जिसके कारण ऐसे युवाओं का भविष्य खराब होता नजर आ रहा है।

थाना प्रभारी श्यामवीर सिंह ने बताया की सोशल मीडिया पर एक युवक का अवैध तमंचे के साथ फोटो वायरल हुआ है। इस मामले में अभी कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। आरोपी की तलाश जारी है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Crude Oil: पश्चिम एशिया संकट से कच्चे तेल की कीमतों में 41% उछाल, वैश्विक बाजार में बढ़ा दबाव

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल...

BCCI Awards: शुभमन गिल और स्मृति मंधाना चमके, BCCI नमन अवॉर्ड 2026 में जीते बड़े पुरस्कार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)...

Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी रद्द, गृह मंत्रालय ने दी स्वतंत्रता की जानकारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जलवायु...
spot_imgspot_img