Thursday, May 21, 2026
- Advertisement -

बसपा नेता ने सीबीआई जांच की मांग की

  • बसपा नेता एवं जिला पंचायत सदस्य दीपक यादव ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर पत्र लिखकर की मांग
  • कहा, सीबीआई जांच में ही खुलेगा छह मौत का राज, ग्रामीणों को नहीं मिल रहा न्याय

जनवाणी संवाददाता |

रटौल: बसपा नेता एवं जिला पंचायत सदस्य दीपक यादव ने चमरावल गांव में छह मौत पर शोक जताया और सीएम योगी आदित्यनाथ से प्रकरण की सीबीआई जांच कराने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि ग्रामीणों की बात को अधिकारी सुनने तो तैयार नहीं है। सीबीआई जांच में ही ग्रामीणों को न्याय मिल सकता है।

बसपा नेता एवं जिला पंचायत सदस्य दीपक यादव ने चमरावल गांव में हुई छह लोगों की मौत पर दुख जताया और परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि छह लोगों की मौत अचानक कोई स्वाभाविक मौत नहीं है।

ग्रामीण जब दावा कर रहे हैं कि शराब से मौत हुई है तो उनकी कोई सुनवाई क्यों नहीं कर रहा है? अधिकारी शराब से मौत को स्वीकार नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शराब माफियाओं के खिलाफ भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

बड़े माफियाओं पर कार्रवाई की जाए तो खुलासे हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारियों द्वारा अपनी गर्दन बचाने के लिए मृतकों के परिजनों को भुखमरी की कगार पर छोड़ दिया है।

सरकार से मुआवजा तक मृतकों के परिजनों को नहीं दिलाया गया। दीपक यादव ने सीएम पोर्टल पर मांग की है कि कम से कम दस-दस लाख रुपये बतौर मुआवजा और पूरे प्रकरण की सीबीआई जांच होनी चाहिए। सीबीआई जांच में ही असलियत सामने आ सकती है और ग्रामीणों को न्याय मिल सकता है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Share Market: भारतीय बाजार हरे निशान में खुला, सेंसेक्स मजबूत शुरुआत के साथ 75,500 के पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: मजबूत वैश्विक संकेतों से भारतीय...

PM Modi: विदेश यात्रा के बाद पीएम मोदी की सक्रियता, मंत्रिपरिषद की बैठक का करेंगे संचालन

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को...

Weather Update: उत्तर भारत में लू का कहर, शहरों में 45° सेल्सियस के पार तापमान

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बुधवार को दिल्ली और उत्तर...
spot_imgspot_img