Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

टीएमसी नेता गौतम घोष के घर मिलीं ईवीएम और वीवीपैट

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में आज तीन जिलों की 31 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। इस बीच राज्य के उलुबेरिया से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस के नेता गौतम घोष के घर से ईवीएम और वीवीपैट बरामद की गई हैं। इस मामले में चुनाव आयोग ने सेक्टर अधिकारी को सस्पेंड कर दिया है।

चुनाव आय़ोग ने जानकारी देते हुए कहा, ‘’बंगाल के उलुबेरिया में तृणमूल कांग्रेस के नेता के घर ईवीएम और वीवीपैट मिलीं है। इस मामले में सेक्टर अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है। यह आरक्षित ईवीएम थी, जिसे चुनाव प्रक्रिया से हटा दिया गया है। इसमें शामिल सभी लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।’’

बीजेपी ने टीएमसी पर लगाया धांधली का आरोप

बता दें कि इससे पहले बीजेपी ने राज्य की सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस पर चुनावों में धांधली करने का आरोप लगाया था। चुनाव आयोग की कार्रवाई से पहले बीजेपी ने ही दावा किया था कि टीएमसी नेता गौतम घोष के घर से कई ईवीएम बरामद हुईं हैं। बीजेपी का आरोप है कि गौतम घोष ने संप्रदाय अधिकारी के साथ मिलकर मशीनें अपने घर पर रखीं थीं।

गौरतलब है कि घटना के बाद स्थानीय लोगों को और सेक्टर अधिकारियों को घर में इकट्ठा भी किया गया। हालांकि बाद में पुलिस और केंद्रीय बल ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हल्का लाठीचार्ज किया। फिलहाल इलाके में तनाव है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...

UP: केसी त्यागी का रालोद में स्वागत, पश्चिमी यूपी की राजनीति में आ सकते हैं नए मोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वरिष्ठ राजनेता किशन चंद (केसी) त्यागी...

कौन चला रहा है दुनिया?

प्रेरणा इतिहास में कभी-कभी कुछ ऐसा घटता है कि दुनिया...

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img