Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

क्षत्रिय स्वर्णकार ने 21-17 जीती बैडमिंटन प्रतियोगिता

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: लायंस क्लब शामली क्राउन के तत्वावधान में बैडमिंटन इनउोर कोर्ट बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें क्षत्रिय स्वर्णकार ने 21-17 से प्रतियोगिता जीत ली।

शामली के वीवी इंटर कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के समापन में मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल रहे।

नगर की 15 संस्थाओं की 24 टीम ने इन 2 दिनों में शानदार खेल का प्रदर्शन किया। क्राउन बैडमिंटन प्रतियोगिता में लायंस क्लब, रोटरी क्लब, भारत विकास परिषद, रोटरी क्लब मिटाउन, शामली इंडस्ट्रियल एसोसिएशन, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, मानव अधिकार संगठन, क्षत्रिय स्वर्णकार समिति, संकल्प विकास समिति, लायंस क्लब नारायण, अखिल भारतीय वैश्य महासभा, शामली केमिस्ट एसोसिएशन, लायंस क्लब दोआब एवं लायंस क्लब क्राउन की 24 टीमों ने प्रतिभाग किया।

जिसमें से फाइनल मुकाबला शामली केमिस्ट एसोसिएशन और क्षत्रिय स्वर्णकार के बीच हुआ। क्षत्रिय स्वर्णकार ने 21-17 के जबरदस्त भिड़ंत में शामली केमिस्ट को रौंदकर खिताब पर कब्जा किया। मुख्य अतिथि ने विजेता टीम को ट्राफी देकर पुरस्कृत किया।

इस मौके पर कार्यक्रम के संयोजक लॉयन अंकुर गोयल, क्लब अध्यक्ष लॉयन आशु गर्ग, रोटेरियन दीपक जैन, अमित श्याम, अनूप तायल, विनीत गोयल, रामगोपाल शर्मा, डा. नीरज वशिष्ठ, डा. अर्जुन वर्मा, डा. नीलेश वशिष्ठ, संजय संगल, गौरव गोयल आदि उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Delhi News: क्रिकेट फैंस के लिए राहत, रेलवे चलाएगी फाइनल मैच के लिए विशेष ट्रेन

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार को अहमदाबाद में होने...

West Asia War: ईरान पर अब तक का सबसे खतरनाक हमला? अमेरिका और इस्राइल की नई रणनीति

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव...
spot_imgspot_img