जनवाणी संवाददाता |
चांदीनगर: क्षेत्र के सांकलपुट्ठी गांव के किसान की बेटी कोमल सांगवान का बीएसए के पद पर चयन होने पर गांव में खुशी की लहर दौड़ गयी। परिजनों ने गांव में मिठाईया बांटी।
सांकलपुट्ठी गांव निवासी कोमल सांगवान पुत्री जितेंद्र सांगवान जो कि साधारण गरीब किसान कर परिवार से है। वर्ष 2014 में यूनिवर्सिटी टॉप करने पर राज्यपाल ने गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया था। वर्ष 2018 में पीसीएस की परीक्षा के परिणाम में सफलता हसिल की, जिसके बाद कोमल को खाद सुरक्षा अधिकारी के लिये चयनित किया गया। उसके बाद वर्तमान में उन्हें क्षेत्रीय वन अधिकारी के पद तैनात थी।
अब एक बार फिर उनका जिला बेसिक अधिकारी के पर चयन हुआ। जिसकी सूचना उनके गांव वालों को मिली तो गांव में खुशी की लहर दौड़ गयी। जहां परिजनों ने गांव में मिठाईयां बांटी। कोमल सांगवान ने बताया कि इस सफलता का श्रेय वह अपने चाचा लोकेंद्र सांगवान को देना चाहती है, जिन्होंने उनका मार्गदर्शक किया। इस मौके पर हरपाल सिंह, जितेंद्र, गजेंद्र, रामेंद्र, अनत फौजी, अंकुर, विकास, भूपेंद्र सिंह मौजूद रहे।

