Sunday, February 22, 2026
- Advertisement -

जलियावाला बाग हत्याकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि दी

जनवाणी संवाददाता |

बागपत: नगर के रालोद कार्यालय पर मंगलवार को जलियावाला बाग हत्याकांड के शहीदों को कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके जीवन पर प्रकाश डाला।

नगर के रालोद कार्यालय पर जलियावाला बाग हत्याकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए बैठक की गयी। मंडल महासचिव ओमबीर ढाका ने कहा कि देश की आजादी के इतिहास में 13 अप्रैल का दिन एक दुघद घटना में अंकित है। वह वर्ष 1919 का दिन था और इस दिन शांतिपूर्ण सभा में जमा हजारों युवाओं, वृद्ध, बच्चे व महिलाओं पर अंग्रेजों ने हमला कर दिया था।

अंग्रेजों ने गोली चलाकर उनकी हत्या कर दी थी। इसका बदला महान क्रांतिकारी उद्यम सिंह ने लंदन में जाकर जनरल डायर की हत्या कर लिया था। इस मौके पर अमित, अनिरूद्ध शर्मा, मंजू, अमित, योगेन्द्र, रवि, विरेन्द्र, देवेन्द्र, अकरम, अनिल आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

टॉप डायरेक्टर्स में शामिल हुए अनुराग सिंह

एक से बढ़कर एक कॉमेडी और पीरियड वॉर जॉनर...

सिर्फ फिल्म नहीं, कड़वा सच है अनुभव सिन्हा की ‘अस्सी’

डायरेक्टर अनुभव सिन्हा और एक्ट्रेस तापसी पन्नू जब भी...

सलमान खान के साथ नजर आएंगी चित्रांगदा सिंह

सुभाष शिरढोनकर जानी-मानी एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह की सबसे बड़ी विशेषता...

पर्सनल ब्रांडिंंग का डिजिटल रायतां

मैं 'आर्यन' उर्फ 'आर्यन ओपी' को समझा रहा था...

हिंदू मंत्रियों के जरिए रिश्तों को धोने की जुगत

पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में तारिक रहमान के रूप में...
spot_imgspot_img