Monday, May 11, 2026
- Advertisement -

जिपं सदस्य पद के लिए पहले दिन 225 ने किए नामांकन

  • कोविड-19 गाइड लाइन से कड़ी सुरक्षा में पर्चे हुए जमा

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिला पंचायत सदस्य पद के लिए कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन कराते हुए कड़ी सुरक्षा के सैकडों प्रत्याशियों के नामांकन पत्र जमा किए गए। विभिन्न पार्टियों एवं निर्दलीय प्रत्याशियों ने निर्वाचन अधिकारी के समक्ष अपने नामांकन पत्र दाखिल किए।

प्रवेश द्वार पर ही कोविड हैल्प डेस्क स्थापित की गई थी। मेडल डिटेक्टर समेत सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक प्रबंध किए गए थे। नामाकंन कक्ष में प्रत्याशियों एवं उनके प्रस्तावकों को जाने की अनुमति दी गई।

51 3

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने भी नामांकन कक्षों का निरीक्षण करते हुए कोविड-19 के नियमों का सख्ती के साथ पालन कराये जाने के निर्देश दिए।

52 3

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में 26 अप्रैल को होने वाले चुनाव के नामांकन के प्रथम दिन जिला पंचायत सदस्य पद के लिए शामली कलक्ट्रेट तथा बीडीसी, ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए जनपद के पांचों ब्लॉकों में प्रत्याशियों द्वारा कोविड-19 की गाइड लाइन के अनुसार नामांकन पत्र दाखिल किए गए। शामली कलक्ट्रेट में जिला पंचायत सदस्य पद के लिए बसपा जिलाध्यक्ष राकेशपाल के नेतृत्व में मनोरमा पत्नी सुदेश वार्ड-1, संजीव कुमार पुत्र सोहनवीर वार्ड-19, मनोज मलिक पुत्र रणवीर सिंह वार्ड-17, रश्मि पत्नी रामानंद वार्ड-10, विपिन पुत्र ब्रह्मपाल वार्ड-12, सपा से वीर सिंह मलिक वार्ड-18, असलम प्रमुख, साजमा मलिक पत्नी नजीर मलिक, नावेद अली, सइयारा पत्नी नसीम एडवोकेट, सुनीता पत्नी रोशन सिंह कांग्रेस, रालोद से सुनीता पत्नी अरविंद झाल वार्ड-8, सीमा मलिक पत्नी रणधावा मलिक, उमेश कुमार रालोद, फरहाना पत्नी मास्टर जाहिद, शाहजहां चौधरी पत्नी मुनव्वर जंग वार्ड-5, वार्ड-9 से संजय संगल बिडौली निर्दलीय, शालू बाल्मीकि पत्नी अंकित आम आदमी पार्टी, आजाद सिंह निर्दलीय, विजय मलिक निर्दलीय, प्रेरणा पत्नी उमेश निर्दलीय, विक्रांत उर्फ छोटा वार्ड-19 निर्दलीय, हिमांशी पत्नी विक्रांत निर्दलीय आदि ने अपने नामांकन जमा किए। नामांकन प्रक्रिया के दौरान कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण के दृष्टिगत मुख्य द्वार पुलिस के द्वारा सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे, मेटल डिटेक्टर से प्रवेश करने वाले प्रत्याशियों की जांच की गई। जिसके बाद कोविड हैल्प डेस्क आने वाले प्रत्याशियों एवं प्रस्तावकों के हाथों को सैनेटाइज कराकर ताममान रिकार्ड किया गया। जिसके बाद अंदर जाने की अनुमति दी गई।

नामांकन कक्ष में भीड़ पर डीएम, एसपी नाराज

जिलाधिकारी जसजीत कौर व पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने भी कलक्ट्रेट स्थित नामांकन कक्षों का निरीक्षण कर सोशल डिस्टेसिंग पालन किए जाने की व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान एक नामांकन कक्ष में प्रत्याशियों व उनके प्रस्तावकों की भीड़ को लेकर दोनों अधिकारियों ने नाराजगी जाहिर की व कक्ष के बाहर खडेÞ सुरक्षाकर्मियों को फटकार लगाते हुए सोशल डिस्टेसिंग का शत प्रतिशत पालन कराये जाने के निर्देश दिए।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: चिलकाना थाना पुलिस ने मुठभेड़ में लूट के दो आरोपी किए गिरफ्तार

 जनवाणी ब्यूरो । सहारनपुर: थाना चिलकाना पुलिस ने मुठभेड़ के...

UP News: सांसद चंद्रशेखर आजाद हाउस अरेस्ट, लालवाला गांव जाने से पहले पुलिस ने रोका

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष...

Saharanpur News: आईटीआई चौकीदार की हत्या, खेत में मिला शव

जनवाणी संवाददाता | गंगोह: थाना गंगोह क्षेत्र के गांव ईस्सोपुर...
spot_imgspot_img