जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश भर से हो रही परीक्षा रद्द करने की मांग को देखते हुए बुधवार को सीबीएसई बोर्ड 10वीं की परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया है और 12वीं की परीक्षाओं को फिलहाल कोविड-19 की स्थिति को देखते हुए स्थगित करने का फैसला लिया है।
बता दें कि सीबीएसई बोर्ड परीक्षाएं 4 मई से शुरू होकर 10 जून तक चलनी थी। सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं की शुरुआत 4 मई से होनी थी। 6 मई को दसवीं कक्षा के छात्रों के लिए इंग्लिश की परीक्षा आयोजित की जानी थी। उसके बाद जून में परीक्षा परिणाम जारी होना था।

