Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

डीएम ने दिए तीन एआरओ, आरओ पर एफआईआर के निर्देश

  • पंचायत चुनाव प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने वालों पर हुई सख्ती

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: जिलाधिकारी जसजीत कौर ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर आयोजित प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने वाले एआरओ व आरओ के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिये है। उन्होने चेतावनी दी कि यदि कोई भी अधिकारी या कर्मचारी चुनाव में लापरवाही बरतता है तो उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

बुधवार को शामली कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में निर्वाचन/सहायक निर्वाचन अधिकारियों चुनाव प्रशिक्षण दिया गया। त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 को सकुशल संपन्न कराने हेतु रिजर्व में लगाए गए 03 निर्वाचन/साहयक निर्वाचन अधिकारियों सोमांशु मोहन अवर अभियंता प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग, विपिन कुमार अवर अभियंता कार्यालय अधिशासी अभियंता लोवर खंड पूर्वी यमुना नहर शामली, ब्रजेश कुमार अवर अभियंता कार्यालय अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण सेवा के प्रशिक्षण में अनुपस्थित पाए जाने पर प्रथम दृष्टया एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए।

डीएम जसजीत कौर ने प्रशिक्षण में निर्वाचन/सहायक निर्वाचन अधिकारियों से कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 को सकुशल संपन्न कराना हम सबकी जिम्मेदारी है। इसलिए जिस अधिकारी को सामान्य निर्वाचन 2021 को सकुशल संपन्न कराने हेतु जो दायित्व सौंपे गए हैं। वह उनका निर्वाहन प्राथमिकता के आधार पर करते हुए पूरी मुस्तैदी के साथ निर्वाचन प्रक्रिया को सकुशल संपन्न कराएं।

इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद कुमार सिंह, जिला विकास अधिकारी प्रमोद कुमार, डा़ अमित मलिक आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Cabinet Decisions 2026: किसानों को MSP में बढ़ोतरी, गोरखपुर बनेगा सोलर सिटी

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक...

हमारी धार्मिक अवधारणाएं विज्ञान सम्मत

राजेंद्र बज वर्तमान दौर में सारी दुनिया हमारी अपनी गौरवशाली...

गैस को देखने का अपना अपना नजरिया

समस्या गैस की हो, तो प्राथमिक स्तर पर परीक्षण...
spot_imgspot_img