Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

विद्युत फाल्ट से छप्पर में लगी आग, दो मवेशी झुलसे

जनवाणी संवाददाता |

बिनौली: थाना क्षेत्र की गढ़ी दुल्ला गांव में बुधवार को  जबरदस्त विद्युत फाल्ट हो गया जिससे एक दलित युवक के छप्पर में आग लग गई और छप्पर में बंदी दो दुधारू भैंस आग में बुरी तरह झुलस गयी।

11 16

रमेश दलित पुत्र सुंदरा का परिवार बुधवार को खेतों में गेहूं कटाई के लिए गया हुआ था। दोपहर के समय एलटी लाइन का तार टूट कर गिर गया। जिसके कारण उसके घर में जबरदस्त शॉट सर्किट फाल्ट हुआ और छप्पर में आग लग गई जिस वजह से छप्पर में बंधी दो दुधारू भैंस आग में बुरी तरह झुलस गयी।

12 13

किसी तरह ग्रामीणों ने विद्युत विभाग को सूचना कर विद्युत आपूर्ति कटवाई और आग पर काबू पाया। इस्लाम प्रधान दरकावदा ने यह सूचना हल्का लेखपाल को दी लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। रघुवीर ठेकेदार, ईश्वर, शोमें, पुष्पे आदि ने प्रशासन से पीड़ित पशु पालक के लिए मुआवजे की मांग की है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Cabinet Decisions 2026: किसानों को MSP में बढ़ोतरी, गोरखपुर बनेगा सोलर सिटी

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक...

हमारी धार्मिक अवधारणाएं विज्ञान सम्मत

राजेंद्र बज वर्तमान दौर में सारी दुनिया हमारी अपनी गौरवशाली...

गैस को देखने का अपना अपना नजरिया

समस्या गैस की हो, तो प्राथमिक स्तर पर परीक्षण...
spot_imgspot_img