Tuesday, March 31, 2026
- Advertisement -

…आला रे आला, मेरठ मेडिकल प्रशासन करा रहा इतना बड़ा गड़बड़झाला

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: सरदार बल्लभ भाई पटेल मेडिकल अस्पताल में भर्ती मरीजों की जिंदगी से मेडिकल प्रशासन ने खतरे में डाल दिया है। मेडिकल स्टाफ के कुछ लोगों के परिजन कोरोना संक्रमित हैं, उनसे वार्ड में ड्यूटी कराई जा रही है। नियमानुसार ऐसी स्थिति में जहां परिवार में संक्रमित हों स्टाफ को वार्ड में ड्यूटी पर नहीं लगाया जा सकता है। लेकिन, स्टाफ नर्स उषा किरण के मुताबिक इनका बेटा कोरोना संक्रमित है और घर में ही उसको होम क्वॉरेंटाइन किया गया है।

अस्पताल प्रशासन ने उनकी ड्यूटी मेडिकल के आईटी वार्ड में लगा दी है। दूसरा मामला नर्स मरियम का है इनकी भी बेटी कोरोना संक्रमित है, उसकी हालत नाजुक है पर ड्यूटी पर बुलाया जाता रहा। वहीं दूसरी ओर कोरोना वार्ड में मेडिकल के जो डॉक्टर ड्यूटी कर रहे हैं ड्यूटी के बाद क्वॉरेंटाइन की समुचित व्यवस्था नहीं की गई है। डॉक्टर चाहते हैं पूर्व की भांति उन्हें होटल में रखा जाए, लेकिन मेडिकल प्रशासन ने बजट न होने की बात कही है।

इस संबंध में मेडिकल प्रधानाचार्य डॉ ज्ञानेंद्र कुमार का कहना है कि प्राइवेट वार्ड में सभी के क्वॉरेंटाइन का इंतजाम किया है लेकिन, पता चला है कि प्राइवेट वार्ड की बजाय ज्यादातर जेआर हॉस्टल में ही रह रहे हैं। इससे हॉस्टल में उनके साथ रूम में रहने वाले दूसरे जेआर से संक्रमण फैलने की पूरी आशंका है। जबकि हेल्थ केयर वर्कर बजाए प्राइवेट वार्ड में क्वॉरेंटाइन होने की बजाय वह ड्यूटी के बाद अपने घर जा रहे हैं। मेडिकल प्रशासन का कहना है कि क्वॉरेंटाइन के लिए प्राइवेट वार्ड में जगह की गई है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

डीपफेक पूरी तरह नकारात्मक नहीं

हम उस युग में रह रहे हैं जिसे विशेषज्ञ...

बुनियादी शिक्षा को खोना सही नहीं

वी गर्ग विद्यार्थियों को अपनी रुचियों के अनुसार आगे बढ़ने...

लड़कियों को शिक्षित करने का महत्व

डॉ विजय गर्ग शिक्षा केवल एक मौलिक अधिकार नहीं...

कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना

एक सप्ताह बाद गुड़की घर पर आया। मैंने पूछा,...

अर्थव्यवस्था के लिए बढ़ सकतीं हैं मुश्किलें

अगर अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष चलता...
spot_imgspot_img