Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

जानिए, राहुल गांधी मोदी सरकार की कोविड रणनीति पर क्या बोले ?

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: देश में कोरोना के आंकड़े अब दो लाख प्रति दिन की दर से खतरनाक रफ्तार पर सवार हैं, लगातार दूसरे दिन कोरोना के दो लाख नए मामले सामने आए हैं। बीते चौबीस घंटे में 2.16 लाख मामले सामने आए हैं, देश में कोरोना वायरस के कारण होती भयावह स्थिति के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सरकार पर लगातार हमला कर रहे हैं।

राहुल गांधी ने केंद्र सरकार की कोविड स्ट्रेटजी पर सवाल खड़े करते हुए ट्वीट किया है कि ”तुगलकी लॉकडाउन लगाओ, घंटी बजाओ, प्रभु के गुण गाओ यही है सरकार की कोविड रणनीति”

राहुल गांधी ने इससे पहले भी देश की मौजूदा स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर हमला बोला है। राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कल कहा ”ना टेस्ट हैं, ना हॉस्पिटल में बेड, ना वेंटिलेटर हैं, ना ऑक्सीजन, वैक्सीन भी नहीं हैं, बस एक उत्सव का ढोंग है।

राहुल ने प्रधानमंत्री को प्रचार मंत्री कहते हुए भी कोरोना को लेकर उनकी तैयारियों की आलोचना की थी। राहुल ने हाल ही में कहा था ”मोदी जी आपने कहा था, कोरोना की लड़ाई में 18 दिन में जीती जाएगी। आपने घंटी बजवा दी, थाली बजवा दी, मोबाइल फोन की लाइट जलवा दी।

लेकिन कोरोना बढ़ता गया और अब दूसरी लहर में लाखों लोग कोरोना के शिकार हो गए, जिसको भी वैक्सीन की जरूरत है, उन्हें वैक्सीन दिलवाइए, वैक्सीन का निर्यात बंद करिए, गरीबों को आर्थिक सहायता दीजिए।’

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img