Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

कोरोना महामारी के प्रकोप से निपटने को कराया सैनेटाइज

  • नगर पंचायत जलालाबाद में गली मोहल्लों को कराया गया सैनेटाइज

जनवाणी संवाददाता |

नजीबाबाद: देश में बढ़ रहे कोरोना महामारी को देखते हुए नगर पंचायत जलालाबाद क्षेत्र में गली मोहल्लों में छिड़काव कराया गया।

रविवार को नामित सभासद दीपक कुमार ने जलालाबाद क्षेत्र में छिड़काव कराया। उन्होंने क्षेत्रीय लोगों से साफ सफाई का ध्यान रखने एवं कोरोना में सावधानी बरतने की अपील की। नगर पंचायत जलालाबाद में नामित सभासद दीपक कुमार ने बोर्ड कि मीटिंग में कोरोना के तेजी से फैल रहे प्रकोप को देखते हुए पूरे नगर पंचायत जलालाबाद के क्षेत्र में सैनिटाइज कराने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया था।

रविवार को लॉकडाउन होने पर नगर पंचायत जलालाबाद के अधिशासी अधिकारी हरिनारायण सिंह, चेयरपर्सन पति लियाकत अंसारी, भाजपा से नामित सभासद दीपक कुमार के नेतृत्व में पूरे नगर पंचायत जलालाबाद के क्षेत्र में सैनिटाइजर का छिड़काव कराया गया।

दीपक कुमार ने सावधानी बरतें घर में रहे सुरक्षित रहें और साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने कस्बावासियों से अपील की है। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश की भाजपा सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पूरे देश की जनता को कोरोना महामारी से बचाने हेतु हर संभव महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। हम सभी को सरकार के कार्यो में सहयोग करना चहिए।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

क्यों बढ़ रहा है किडनी रोग?

डॉ रूप कुमार बनर्जी, होमियोपैथिक चिकित्सक आधुनिकता और शहरी जीवनशैली...

स्वस्थ तन मन के लिए क्या करें

नीतू गुप्ता मनुष्य जब तक जवान रहता है, वह सोचता...

वो गैस आ नहीं रही, ये गैस जा नहीं रही

गैस से वे पहले ही परेशान थे। चौबीसों घंटे...

लिखा जा रहा नारी शक्ति का नया अध्याय

भारत का लोकतंत्र एक नए मोड़ पर खड़ा है...

पर्यावरण अनुकूल बने ईवी

जलवायु परिवर्तन आज मानव सभ्यता के सामने सबसे बड़ी...
spot_imgspot_img