Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

रिश्वत कांड में फंसे हरसौली चौकी इंचार्ज को एसएसपी अभिषेक यादव ने हटाया

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: पुलिस विभाग को भ्रष्टाचार से मुक्त बनाने के लिए सख्त रवैया रखने वाले एसएसपी अभिषेक यादव ने दरोगा के रिश्वत कांड में फंसने के बाद उनसे चौकी छीनते हुए हटा दिया गया है। इसके साथ ही नया चौकी प्रभारी भी नियुक्त कर दिया गया है।

बता दें कि पिछले दिनों शाहपुर थाना के अन्तर्गत हरसौली चौकी के इंचार्ज उप निरीक्षक गजेन्द्र सिंह का रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल हो गया था। इसको लेकर पुलिस व्यवस्था पर अनेक सवाल उठते रहे। एसएसपी अभिषेक यादव ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए सीओ बुढ़ाना को जांच सौंपी।

इसके साथ ही कप्तान अभिषेक यादव ने आरोपी दरोगा गजेन्द्र सिंह को हरसौली चौकी प्रभारी के पद से हटा दिया है। एसएसपी ने बिरालसी चौकी इंचार्ज उप निरीक्षक संदीप चौधरी को हरसौली चौकी का प्रभारी बनाया तो वहीं उप निरीक्षक आनन्द पोसवाल को संदीप चौधरी के स्थान पर बिरालसी पुलिस चौकी की कमान सौंपी गयी है।

एसएसपी अभिषेक यादव ने इस अदला-बदली से स्पष्ट संदेश दिया है कि किसी भी सूरत में थाना-चौकियों में भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img