Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

मेरठ डीएम के. बालाजी देर रात्रि पहुंचे कोषागार, पदभार ग्रहण किया

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: 2010 बैच के आईएएस अधिकारी के बालाजी ने कोषागार में रात्रि में पहुंचकर जिलाधिकारी मेरठ का पदभार ग्रहण किया। उन्होंने कहा की जनता की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता पर किया जाएगा, विकास कार्यों में तेजी लाई जाएगी, कानून व्यवस्था में परस्पर सहयोग से कार्य किया जाएगा, उन्होंने कहा कि कोविड एक चैलेंज है जिस पर उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री के दिशा निर्देशन में अच्छा व अनुकरणीय कार्य हुआ है। जनपद में भी इसके नियंत्रण के लिए गंभीर प्रयास किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा आर्थिक गतिविधियों के संचालन पर जोर दिया गया जिसके बड़े सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। जनपद में भी इस पर कार्य किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में प्रवासी श्रमिकों को भी रोजगार उपलब्ध कराया गया है। जनपद में भी इसकी स्थिति की समीक्षा की जाएगी।

55 2

उन्होंने बताया कि वह 2010 बैच के आईएएस है। इससे पूर्व वह मुख्य विकास अधिकारी आगरा व बलिया रहे हैं तथा जिलाधिकारी गाजीपुर व जिलाधिकारी औरैया भी रहे हैं।

अभी हाल ही में वह प्रबंध निदेशक (एमडी) पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड वाराणसी के पद पर कार्यरत थे। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ईशा दुहन, अपर जिला अधिकारी नगर अजय तिवारी, अपर जिलाधिकारी वित्त सुभाष चंद्र प्रजापति, अपर जिलाधिकारी प्रशासन, एसीएम सुनीता सिंह, मुख्य कोषाधिकारी मनोज कुमार सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

मेडिकल के कोरोना वार्ड गए

जिलाधिकारी के बालाजी मेरठ में आते ही सबसे पहले मेडिकल कालेज गए और कोरोना वार्ड जाकर मेडिकल के प्राचार्य और सीएमओ से कोरोना की रिपोर्ट ली। डीएम ने अधिकारियों से कोरोना से निपटने के अभी तक हुए प्रयासों की जानकारी ली और मरीजों के बारे में पूछा। इसके बाद डीएम प्यारे लाल शर्मा जिला अस्पताल गए और इमरजेंसी में जाकर डाक्टर से जानकारी ली और उसे निर्देश दिये।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Jayant Chaudhary: जयंत चौधरी को जान से मारने की धमकी, असिस्टेंट को पश्चिम बंगाल से आया फोन

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत चौधरी...

पश्चिम एशिया संकट: DGCA का अलर्ट, एयरलाइंस को खाड़ी हवाई क्षेत्र से बचने के निर्देश

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में गहराते संघर्ष...
spot_imgspot_img